तकनीकी गड़बड़ी से Zomato और Swiggy के ग्राहक हुए परेशान, सोशल मीडिया पर लगा शिकायतों का अंबार

Webdunia
बुधवार, 6 अप्रैल 2022 (21:23 IST)
नई दिल्ली। ऑनलाइन ऑर्डर लेकर भोजन पहुंचाने वाले मंच जोमैटो (Zomato) और स्विगी (Swiggy) बुधवार दोपहर करीब 20 मिनट तक बंद रहे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर ग्राहकों की शिकायतों का अंबार लग गया।

उद्योग के एक अधिकारी के अनुसार, 2 ऑनलाइन ऑर्डर लेकर भोजन पहुंचाने वाले मंचों को दोपहर 2 बजे के आसपास अमेजन वेब सर्विसेज के साथ तकनीकी खराबी के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा। अमेजन वेब सर्विसेज दोनों मंच- जोमैटो और स्विगी को होस्ट करती है।

अधिकारी ने बताया कि करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद समस्या को ठीक किया गया। इस संबंध में अमेजन वेब सर्विसेज से फिलहाल प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी और उन्हें भेजे एक ईमेल का खबर लिखे जाने तक कोई जवाब नहीं आया।

जोमैटो के सपोर्ट पेज जोमैटो केयर ने ट्विटर पर एक उपयोगकर्ता की शिकायत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, नमस्ते, हम एक अस्थाई खराबी का सामना कर रहे हैं। कृपया भरोसा रखिए कि हमारी टीम इस पर काम कर रही है और हम जल्द ही सेवा बहाल कर देंगे।

संपर्क करने पर स्विगी ने कोई टिप्पणी नहीं दी। इस बीच, सोशल मीडिया पर कुछ ग्राहकों ने अपने पैसे वापस मांगे और जोमैटो द्वारा 10 मिनट के भीतर ऑर्डर पहुंचने की घोषणा का मजाक उड़ाया।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

मोहम्मद यूनुस ने तोड़ा शेख हसीना का सपना, भारत के मुकाबले चीन को क्यों तरजीह दे रहा है बांग्लादेश

Chhattisgarh : 17 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने किया ढेर, 87 दिनों में 117 हार्डकोर Naxalites का सफाया

Infinix का नया सस्ता 5G स्मार्टफोन, फीचर्स मचा देंगे तहलका

रोज 5 घंटे मोबाइल पर बिता रहे भारतीय, मोबाइल का मायाजाल जकड़ रहा जिंदगी, ये रिपोर्ट कर रही अलर्ट

ATM से रुपए निकलना हुआ महंगा, जा‍न लीजिए RBI का नया नियम वरना पड़ेगा पछताना

अगला लेख