Hanuman Chalisa

राफेल सौदा इस सदी का सबसे बड़ा घोटाला : खाचरियावास

Webdunia
सोमवार, 24 सितम्बर 2018 (17:13 IST)
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे में 41 हजार करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाते हुए इसकी जांच संयुक्त संसदीय कमेटी से कराने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को यहां प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजस्थान पुलिस अकादमी के सामने एकत्र होकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका।


उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रतापसिंह खाचरियावास ने कहा कि इस सदी का सबसे बड़ा घोटाला राफेल सौदे में हुआ है। उन्होंने कहा कि राफेल सौदे की पोल खुलकर सबके सामने आ गई है।

राहुल गांधी ने जब सबसे पहले यह मामला उठाया तो भाजपा नेताओं ने इस मामले में पूरे देश को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन अब फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्‍वा ओलांद के बयान के बाद साफ हो गया कि भारत सरकार और प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से अनिल अंबानी की मिलीभगत से भाजपा सरकार ने इस बड़े घोटाले को अंजाम दिया।

उन्होंने मांग की कि सरकार के मुखिया के रूप में प्रधानमंत्री सामने आकर इस मामले में जवाब दें। इससे पूर्व आज जयपुर के अलग-अलग वार्डों में कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस के झण्डे लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

WhatsApp पर बिना मोबाइल नंबर शेयर किए करें चैट, आ रहा है नया Username फीचर, जानिए कैसे करेगा काम

India-Iran : PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा, क्या अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री

UP में शिक्षा सुधार का नया मॉडल: कक्षा-कक्ष से मिली सीख के आधार पर तय होगी भविष्य की रणनीति, योगी सरकार का बड़ा कदम

यूपी में विकास के नए कीर्तिमान, 3 महीने में दी 62 हजार करोड़ से अधिक की 5551 परियोजनाओं की सौगात

योगी सरकार ने गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ का भुगतान

अगला लेख