Hanuman Chalisa

राजस्थान में भाजपा को मोदी के करिश्मे का सहारा

Webdunia
रविवार, 30 सितम्बर 2018 (19:50 IST)
कोटा। राजस्थान में बड़ी राजनीतिक चुनौती और विरोधी लहर का सामना कर रही भाजपा को अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्मे का सहारा है।
 
कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पिछले कुछ दिनों में कहा है कि विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के जोर पकड़ने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी रैलियों को संबोधित करना और रोड शो शुरू करने के साथ ही राज्य में पार्टी के खिलाफ माहौल बनने की कथित अवधारणा खत्म हो जाएगी।
 
कोटा में भाजपा के स्थानीय नेता परिमल रूडी ने बताया कि भाजपा की अगले दो महीने में राज्य में मतदाताओं के साथ अधिक संपर्क और प्रधानमंत्री की अधिक से अधिक रैलियां आयोजित करने की योजना है।
 
भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति ने घोषणा की है कि मोदी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की 'राजस्थान गौरव यात्रा' के समापन के अवसर पर छह अक्टूबर को अजमेर में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। 
 
उत्तरी कोटा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के एक प्रवक्ता ने कहा, 'हम उम्मीद कर रहे हैं कि इस रैली में 51 हजार से अधिक मतदान केंद्रों से पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक हिस्सा लेंगे। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के कड़ी मेहनत करने का वक्त आ गया है। यह हमारी कड़ी मेहनत ही है जिसके बल पर भाजपा ने त्रिपुरा जैसे राज्य में विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की जहां हमारी पकड़ बहुत कमजोर थी।'
 
पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष मदनलाल सैनी ने राज्य में भाजपा विरोधी लहर के दावे को खारिज करते हुए कहा है कि राजस्थान में कांग्रेस नेताओं में जनता का सामना करने की हिम्मत नहीं है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर के DAVV में छात्रों का हंगामा, हॉस्टल में की तोड़फोड़, अर्धनग्न होकर किया डांस, वीडियो वायरल

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

NEET-UG 2026 Leak Probe : पेपर लीक मामले में पुणे की सीनियर बॉटनी टीचर गिरफ्तार, अब तक 9 गिरफ्तारियां

गोसेवा में दिखे CM योगी, गोवंश को खिलाया गुड़; गर्मी में विशेष देखभाल के दिए निर्देश

जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं, बोले- हर पीड़ित को मिलेगा न्याय

अगला लेख