Hanuman Chalisa

जैसलमेर के बाद बाड़मेर में भीषण हादसा, जिंदा जले 4 लोग

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025 (12:38 IST)
Rajasthan news in hindi : राजस्थान में जैसलमेर के बाद बाढ़मेर में भी एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ट्रेलर से टक्कर के बाद स्कॉर्पियो में बैठे चार लोगों की जलकर मौत हो गई। हादसे में घायल एक व्यक्ति की हालत गंभीर है।
 
बताया जा रहा है गुरुवार को स्कॉर्पियों में सिणधरी (बालोतरा) से गुड़ामालानी (बाड़मेर) जा रहे 5 दोस्त उस समय हादसे का शिकार हुए जब उनकी गाड़ी ट्रेलर से टकरा गई। इसके बाद स्कॉर्पियों में आग लग गई। आग लगने से गाड़ी का गेट जाम हो गया और सभी लोग अंदर ही फंस गए।
 
आग लगने की वजह स्कार्पियों में सवार 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं ट्रेलर चालक ने किसी तरह स्कॉर्पियो के चालक को बाहर खींच कर निकाला और उसे बचाने में सफल रहा।
 
हादसे के तुरंत बाद कलेक्टर, एसपी समेत सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शवों की पहचान डीएनए टेस्ट से ही हो पाएगी।
 
गौरतलब है कि राजस्थान में जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर मंगलवार को एक बस में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई थी। आग इतनी भीषण थी कि सभी शव सीटों से ही चिपक कर रह गए थे।
edited by : Nrapendra Gupta  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: 5 घंटे की हड़ताल पर गिग वर्कर्स, चार्ज बढ़ाने की मांग

भोजशाला में शुरू हुई मां वाग्देवी की पूजा: हाई कोर्ट के फैसले से हिंदू पक्ष में जश्न, अब लंदन से वापस आएगी मूल प्रतिमा?

क्या अमेरिका के पास है ईरान का यूरेनियम हटाने का कोई प्लान?

अमित शाह का दो दिवसीय गुजरात दौरा आज से: गांधीनगर-अहमदाबाद को मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स, IT पार्क का करेंगे उद्घाटन

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल निर्यात पर लगा 3 रुपए विंडफॉल टैक्स, डीजल और ATF ड्यूटी में भारी कटौती

अगला लेख