UP के बिजनौर में तेंदुए का हमला, 10 वर्षीय बालक की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 29 सितम्बर 2023 (13:38 IST)
Uttar Pradesh News : बिजनौर जिले के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने घर के पास दुकान से सामान लेने गए एक बालक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। बालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। तेंदुए के हमले से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। जिले में नरभक्षी तेंदुओं को मारने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
 
पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अफजलगढ़ के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) पंकज तोमर ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव माननगर निवासी संजय कुमार का 10 वर्षीय पुत्र नैतिक गुरुवार की रात करीब आठ बजे अपने घर के पास में ही एक दुकान से कुछ सामान लेने गया था। वापस आते समय खेत से निकले तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। संजय का घर गांव से बाहर बना हुआ है।
 
एसएचओ ने बताया कि आसपास खड़े लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया, लेकिन तब तक नैतिक गंभीर रूप से घायल हो चुका था। उसे धामपुर में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। तेंदुए के हमले से ग्रामीण आक्रोशित हो गए।
 
उप जिलाधिकारी मोहित कुमार और पुलिस क्षेत्राधिकारी भरत सोनकर ने पीड़ित परिवार को मुआवजे और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
 
वनाधिकारी एके सिंह ने बताया कि जिले में तेंदुए के हमले में 15 मौतें होने के बाद 2 नरभक्षी तेंदुओं को मारने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तेंदुआ प्रभावित स्थानों पर पिंजरे लगाए जा रहे हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भोपाल में एमपी नगर में धंसी सड़क, 10 फीट का गड्डा, पटवारी ने कसा तंज

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

बहला-फुसलाकर और लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने पर क्या है सजा? जानें कानून और BNS का प्रावधान

आयुष्मान कार्ड की लिमिट कब और कैसे होती है रिन्यू, जानिए पूरा प्रोसेस और जरूरी बातें

अगला लेख