कर्नाटक में 24 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 24 अगस्त 2024 (16:29 IST)
उडुपी (कर्नाटक)। कर्नाटक में उडुपी जिले के कार्कल में एक 24 वर्षीय युवती को कथित तौर पर अगवा कर नशीला पदार्थ दिया गया और एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि यह घटना 23 अगस्त की रात को कार्कल टाउन पुलिस थाना क्षेत्र में घटित हुई।
 
उसने बताया कि कार्कल कस्बे की रहने वाली पीड़िता को कथित तौर पर अल्ताफ नामक व्यक्ति ने अगवा कर लिया और कार में एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उडुपी के पुलिस अधीक्षक अरुण के अनुसार युवती और अल्ताफ पिछले 3 महीनों से सोशल मीडिया मंच 'इंस्टाग्राम' पर दोस्त हैं और दोनों एक ही शहर (कार्कल) के रहने वाले हैं। शुक्रवार को अल्ताफ महिला के कार्यस्थल पर आया और उसने कथित तौर पर उसे कार में अगवा कर लिया।

ALSO READ: योगी आदित्यनाथ का हमला, दुष्कर्मियों का समर्थन करने वाले सपा नेता महिलाओं के दुश्मन
 
उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद अल्ताफ का एक और साथी रिचर्ड कार्डोजा भी उनके साथ आ गया। अल्ताफ के पास शराब की कुछ बोतलें थीं और उसने महिला को जबरन शराब पिलाई। महिला और उसके परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार अल्ताफ ने शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पीने के लिए मजबूर किया। बाद में उसने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे उसके घर वापस छोड़ दिया।

ALSO READ: अब उत्तराखंड में नर्स के साथ दरिंदगी, दुष्कर्म के बाद पत्थरों से कुचला चेहरा, आरोपी गिरफ्तार
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने अल्ताफ और कार्डोजा दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए वाहनों को जब्त कर लिया है। पीड़िता ने अपना बयान दर्ज कराया है जिसे मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि उसे इलाज के लिए मणिपाल के कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमने अल्ताफ और कार्डोजा दोनों को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CM धामी ने बदले 18 स्थानों के नाम, औरंगजेबपुर हुआ शिवाजी नगर

कौन हैं निधि तिवारी, बनीं पीएम मोदी की Personal Secretary?

जानिए कौन हैं घिबली' आर्ट की शुरुआत करने वाले हयाओ मियाजाकी, कितनी संपत्ति के हैं मालिक

सावधान! अप्रैल-जून में पड़ेगी सामान्य से ज्यादा गर्मी, लू से होगा सामना

1 अप्रैल की रात से बैंकिंग से लेकर यूपीआई तक बदल रहे हैं ये नियम

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह ने की घोषणा, नक्सलवाद प्रभावित जिलों की संख्या घटकर 12 से रह गई 6

मध्यप्रदेश में फिर चलेगी सरकारी बसें, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा को कैबिनेट की मंजूरी, सरकारी कर्मचारियों के बढ़े भत्ते

BJP में 75 की उम्र में Retirement का नियम नहीं, PM मोदी पर संजय राउत के बयान पर क्यों भड़के बावनकुले

आलीशान कोठी को बना दिया पोर्न स्‍टूडियो, काली फिल्‍म में आती थी खूबसूरत मॉडल्‍स, एक घंटे में 5 लाख कमाई

अगला लेख