Hanuman Chalisa

आचार्यश्री विद्यासागर पर केंद्रित कार्यक्रम भोपाल में 5 अक्टूबर को

Webdunia
मंगलवार, 3 अक्टूबर 2017 (23:30 IST)
भोपाल। दिगंबर जैन संत आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के जन्मदिन पांच अक्टूबर को यहां रवींद्र भवन परिसर में 'संयम स्वर्ण महोत्सव' के नाम से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रवींद्र भवन परिसर में मुक्ताकाश मंच पर देर शाम को प्रारंभ होने वाले आयोजन में राज्य सरकार के संस्कृति विभाग के सहयोग से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जैन समाज की ओर से अभिनंदन किया जाएगा।
 
कार्यक्रम के सूत्रधार रवींद्र जैन ने  यहां बताया कि 5 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के दिन आचार्यश्री विद्यासागर महाराज का 72 वां जन्मदिन भी है। वहीं इस वर्ष उनके संयम वर्ष के पचास वर्ष पूरे होने पर समाज की ओर से संयम स्वर्ण महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
 
जैन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सती चंदनबाला पर आधारित नाटिका और आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिकाएं मुख्य रूप से पेश की जाएंगी। इसके अलावा राज्य सरकार की ओर से संचालित आंगनवाडी केंद्रों में अंडा वितरण पर रोक लगाने के निर्णय के मद्देनजर समाज की ओर से मुख्यमंत्री श्री चौहान का सम्मान किया जाएगा।
 
जैन ने बताया कि इस महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। राज्य के वित्त मंत्री जयंत मलैया की अध्यक्षता और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी पवन जैन के मुख्य संयोजन में एक आयोजन समिति का गठन किया गया है। आचार्यश्री विद्यासागर महाराज का वर्ष 2016 में ससंघ वर्षाकालीन चातुर्मास राजधानी भोपाल में हुआ था। इस वर्ष वर्षाकालीन चातुर्मास महाराष्ट्र के नागपुर के पास रामटेक में चल रहा है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

चिल्ला एलिवेटेड रोड परियोजना से एनसीआर के ट्रैफिक में लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

आजम खान को कोर्ट से झटका, 2 साल की हुई जेल, दिया था यह विवादित बयान

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन, SDM, SDOP सहित नायब तहसीलदार सस्पेंड

अगला लेख