Hanuman Chalisa

तोड़फोड़ करने वालों से अखिलेश नाराज, रखा 11 लाख का इनाम

Webdunia
रविवार, 5 अगस्त 2018 (19:58 IST)
लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर आबंटित सरकारी बंगले में अवैध निर्माण और तोड़फोड़ कराने के आरोपों से घिरे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को तोड़फोड़ के जिम्मेदार लोगों पर 11 लाख रुपए का इनाम घोषित किया।
 
अखिलेश ने 'छोटे लोहिया' के नाम से मशहूर रहे समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र की जयन्ती पर यहां आयोजित कार्यक्रम में कहा कि उनके सरकारी बंगला खाली करने के बाद रात में कुछ लोग हथौड़े और कुदाल लेकर वहां गए थे।
 
उन्होंने कहा कि जिस तरह पुलिस इनाम घोषित करती है.....हम पत्रकार साथियों से कहेंगे कि उस रात कुछ चैनल के लोग भी कैमरा लेकर वहां गए थे। आप तोड़फोड़ करने वालों के नाम बता दो, हम समाजवादी लोग दो-दो हजार रुपए इकट्ठा करके 11 लाख रुपए का इनाम दे देंगे।
 
मालूम हो कि अखिलेश को पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर लखनऊ में आबंटित किया गया बंगला उच्चतम न्यायालय के एक आदेश के अनुपालन में खाली कराया गया था। उसके बाद उसमें तोड़फोड़ की तस्वीरें सामने आई थीं। इसे लेकर अखिलेश पर आरोप लगाए गए थे।
 
लोकनिर्माण विभाग द्वारा हाल में पेश की गई जांच रिपोर्ट में बंगले में करीब साढ़े चार करोड़ रुपए का अवैध निर्माण कराए जाने का जिक्र किया गया है। हालांकि सपा ने इन आरोपों को गलत बताते हुए इसे अखिलेश को बदनाम करने की साजिश करार दिया है।
 
अखिलेश ने कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कभी-कभी आरक्षण की बात करते हैं। हमें इसकी खुशी है लेकिन आप हमारे बीच नफरत फैलाते हैं। सवाल यह है कि हमारे निषाद, बाथम, केवट इत्यादि समाज के लोगों को कुछ नहीं मिला। हम चाहते हैं कि इन पिछड़ी जातियों को आबादी के हिसाब से अधिकार दे दिया जाए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल निर्यात पर लगा 3 रुपए विंडफॉल टैक्स, डीजल और ATF ड्यूटी में भारी कटौती

Top News 16 May: पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स लगा, NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नीदरलैंड्स दौरे पर पीएम मोदी

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

अगला लेख