अपने राज्य से बेखबर योगी बंगाल और असम की कानून-व्यवस्था सुधारने में व्यस्त : अखिलेश यादव

Webdunia
बुधवार, 17 मार्च 2021 (23:38 IST)
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज करते हुए कहा कि प्रदेश और इसकी राजधानी लखनऊ में अपराधी बेलगाम हैं, मगर मुख्यमंत्री इससे बेखबर होकर पश्चिम बंगाल और असम की कानून-व्यवस्था सुधारने में व्यस्त हैं।

यादव ने पश्चिम बंगाल और असम में जल्द होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रचार में इन दिनों व्यस्त मुख्यमंत्री आदित्यनाथ पर हमला करते हुए बुधवार को एक बयान में कहा कि भाजपा राज में अपराधी बेखौफ होकर पुलिस पर ही हमलावर हो रहे हैं। पुलिस का मनोबल गिरा हुआ है। अपराधी सत्ता संरक्षित होने के कारण निडर हैं कि उन पर हाथ डालने वाला पुलिसकर्मी ही निलम्बित होगा।

उन्होंने कहा, महिला अपराधों को रोकने के खोखले दावे करने वाली भाजपा सरकार और उसके मुख्यमंत्री योगी पूरी तरह नाकाम हो चुके हैं। यही वजह है कि योगी अपने राज्य के हालात से बेखबर होकर पश्चिम बंगाल और असम की कानून-व्यवस्था सुधारने में व्यस्त हैं।

यादव ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चियों के साथ अपराध में राजधानी लखनऊ अव्वल नंबर पर आ गई है। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब लूट, अपहरण, हत्या और दुष्कर्म की घटनाएं न होती हों।

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा जनता के बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए जादुई जुमले उछालने लगती है। वह झूठे आंकड़ों से जनता को भ्रमित करने की चाहे जितनी तिकड़म कर ले, मगर अब वह सफल होने वाली नहीं है। सभी को भाजपा के दावों में छुपे सच का पता चल गया है और वह झूठों को 2022 के चुनावों में सही सबक सिखाएगी।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

लोकसभा चुनाव के बाद मोहन कैबिनेट का विस्तार!, खराब परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों की छुट्टी तय, कांग्रेस से आए नेता बनेंगे मंत्री

थप्पड़ कांड के बाद वायरल हुआ कन्हैया कुमार का वीडियो, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

TMC कार्यकर्ता की हत्या का आरोपी पोर्ट ब्लेयर से गिरफ्तार

स्वाति मालीवाल का एक ओर वीडियो वायरल, मेडिकल रिपोर्ट से बड़ा खुलासा

Chhattisgarh: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में छत्तीसगढ़ में एक नक्सली ढेर

अगला लेख