Hanuman Chalisa

सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन के परामर्श के बाद अमरनाथ यात्रियों का लौटना शुरू

Webdunia
शनिवार, 3 अगस्त 2019 (16:33 IST)
जम्मू। जम्मू-कश्मीर प्रशासन के सुरक्षा के मद्देनजर अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों से राज्य छोड़ने के परामर्श के बाद श्रद्धालुओं ने शनिवार को यात्री निवास आधार शिविर से लौटना शुरू कर दिया है।
 
जम्मू-कश्मीर सरकार ने शुक्रवार को सुरक्षा के मद्देनजर अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों से अपनी यात्रा में कटौती कर जल्द से जल्द राज्य छोड़ने की सलाह दी थी। इसके बाद यात्री निवास आधार शिविर से श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में बाबा भोले नाथ के दर्शन किए बिना ही लौटना प्रारंभ कर दिया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की सेवा के लिए लगाए गए कई लंगर वालों ने भी इसे बंद कर दिया है।
 
मौसम विभाग की तरफ से खराब मौसम की चेतावनी और सलाह के बाद अमरनाथ यात्रा को पहले ही 4 दिन के लिए 1 से 4 अगस्त तक निलंबित कर दिया गया था। यात्रा को स्थगित किए जाने के एक बाद राज्य प्रशासन ने अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों को जल्द से जल्द लौटने की सलाह दी थी। इसके बाद श्रद्धालुओं और पर्यटकों ने गंतव्य के लिए प्रस्थान शुरू कर दिया। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नासिक TCS केस, WhatsApp ग्रुप से होती थी प्लानिंग, देवी-देवताओं पर टिप्पणी, SIT खोलेगी बड़े राज

दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, आपस में टकराए 2 विमानों के पंख, मची अफरातफरी

PM मोदी का ब्लैंक चेक, प्रियंका गांधी की चेतावनी, अमित शाह ने कांग्रेस का कन्फ्यूजन मिटाया, जानें Women Reservation Bill पर बयान

Priyanka Gandhi : प्रियंका गांधी का अमित शाह पर तंज, चाणक्य आज जिंदा होते तो वो भी चौंक जाते

पाकिस्तान में लश्कर के आतंकी आमिर हमजा पर हमला, भारत में हुए कई हमलों का है मास्टरमाइंड, हाफिज सईद से क्या है कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

ग्वालियर में 1300 करोड़ का एलिवेटेड रोड हादसा, 35 फुट गर्डर गिरा, मजदूर गंभीर रूप से घायल

नासिक TCS केस, WhatsApp ग्रुप से होती थी प्लानिंग, देवी-देवताओं पर टिप्पणी, SIT खोलेगी बड़े राज

दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, आपस में टकराए 2 विमानों के पंख, मची अफरातफरी

PM मोदी का ब्लैंक चेक, प्रियंका गांधी की चेतावनी, अमित शाह ने कांग्रेस का कन्फ्यूजन मिटाया, जानें Women Reservation Bill पर बयान

तकनीक से सशक्त होंगे शिक्षक, UP के 5 जिलों में ‘निपुण शिक्षक सारथी’ पायलट शुरू

अगला लेख