Festival Posters

राशन की लाइन में लगी महिला बेहोश होकर गिरी, मौत

Webdunia
शनिवार, 18 अप्रैल 2020 (13:32 IST)
बदायूं। उत्तरप्रदेश के बदायूं में राशन लेने के लिए धूप में 3 घंटे से लाइन में खड़ी एक महिला बेहोश होकर गिर पड़ी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि जिले के थाना कुंवरगांव क्षेत्र के सलारपुर ब्लाक स्थित प्रहलादपुर ग्राम निवासी मैकू अली की पत्नी शमीम बानो (35) शुक्रवार दोपहर राशन की दुकान पर गई थी। बानो 3 घंटे तक चावल लेने के लिए लाइन में खड़ी रही, फिर भी उसका नंबर नहीं आ सका।

उन्होंने बताया कि अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह चक्कर खाकर जमीन पर गिरने के बाद बेहोश हो गई। उसने अस्पताल ले जाने से पहले ही दम तोड़ दिया।

इस मामले पर जिलाधिकारी बदायूं कुमार प्रशांत ने बताया कि उन्हें सलारपुर ब्लॉक क्षेत्र के प्रह्लाद पुर गांव में राशन के लिए लाइन में लगी एक महिला की मौत की जानकारी प्राप्त हुई थी। एक अधिकारी को तत्काल मौके पर भेजा गया था। महिला की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

डीएम के आदेश पर जांच करने घटनास्थल पर पहुंचे जिला आपूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वह स्वयं मौके पर पहुंचे थे, उस समय राशन वितरण बंद हो चुका था। गांववालों का कहना है कि महिला की मौत संभवत: दिल का दौरा पड़ने से हुई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला, देश में पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति, 13 साल से कोमा में है ये शख्‍स

कहानी ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के ख़ात्मे की

बेकार हो चुकी एंबुलेंस अब गरीब रेहड़ी पटरी वालों का भरेगी पेट

बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही गैस, डीलर कर रहा परेशान? कहां करें शिकायत, ये हैं भारत गैस, इंडेन, HP के helpline numbers

न्यूक्लियर वॉर की आशंका से खाड़ी देशों में हड़कंप, घर वापसी की होड़, दुबई एयरपोर्ट पर हजारों की लंबी कतारें

सभी देखें

नवीनतम

सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और गोरखपुर में प्रेशर सिंचाई परियोजनाओं से किसानों को बड़ी राहत

जयशंकर की एक कॉल ने किया कमाल, ईरान ने दी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारतीय जहाजों को गुजरने की दी इजाजत

उत्तराखंड के CM धामी का बड़ा ऐलान, हर विकासखंड में बनेंगे खेल स्टेडियम

गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, जमीन मापने के लिए बनी नई कार्यप्रणाली, गलतियों का होगा सुधार

ईरान युद्ध में उलझा डोनाल्ड ट्रंप, अपने भंडार से 172 मिलियन बैरल तेल निकालने को मजबूर

अगला लेख