Hanuman Chalisa

झाड़ फूंक के नाम पर महिला के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

Webdunia
सोमवार, 22 अक्टूबर 2018 (22:45 IST)
बक्सर। बिहार में बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में झाड़-फूंक करने के नाम पर एक महिला के साथ 6 लोगों द्वारा कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।
 
 
पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा ने सोमवार को बताया कि इस मामले के 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ के आधार पर अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
 
बेटे की चाहत रखने वाली पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है वह पिछले 3 वर्ष से झाड़-फूंक कराने के लिए मुफस्सिल थाना अंतर्गत चैसा ब्रम्हचैरा के पास स्थित ब्रह्म स्थान पर आती रही है।
 
उसने आरोप लगाया कि वह अपने पति के साथ झाड़-फूंक कराने ब्रह्म स्थान रविवार को आई थी, जहां देर हो जाने के कारण रात्रि में वहां रुक गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि बीती रात 6 लोगों ने उसके गले पर चाकू रखकर जबरन उसे ब्रह्म स्थान के बगल से गुजर रही गंगा नदी किनारे एक झाड़ी में ले जाकर हाथ-पांव बांधकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इनमें से 5 को वह पहचानती है।
 
शिकायत के अनुसार आरोपियों ने महिला को धमकी दी कि अगर यह बात किसी को बताई तो उसके पति को जान से मार देंगे। महिला के पति ने बताया कि कुछ लोगों ने उसके मुंह पर कपड़े का एक टुकड़ा फेंका था जिससे वह बेहोश हो गया। इसी बीच आरोपियों ने उसकी पत्नी के साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

अगला लेख