Biodata Maker

Chattisgarh: भाजपा विधायक के पुत्र पर आदिवासी युवक पर हमला करने का मामला दर्ज

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 16 अक्टूबर 2024 (14:31 IST)
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बेमेतरा (Bemetara) जिले में दशहरा उत्सव के दौरान एक आदिवासी व्यक्ति पर हमला करने के आरोप में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना 13 अक्टूबर को साजा पुलिस थाना क्षेत्र के चेचानमेटा गांव में दशहरा उत्सव के दौरान हुई थी जिसके बाद मंगलवार को कृष्णा साहू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। कृष्णा साहू विधायक ईश्वर साहू के बेटे हैं। ईश्वर साहू साजा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।
 
अधिकारियों ने बताया कि प्रार्थी मनीष मंडावी (18) ने सोमवार को अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि जब वह एक विवाद को सुलझाने का प्रयास कर रहा था तब साहू और उसके 8-9 मित्रों ने उसके (मंडावी) साथ गाली-गलौज और मारपीट की। उन्होंने बताया कि मंडावी के मित्र राहुल ध्रुव और साहू के बीच विवाद हो गया था तथा मंडावी उन्हें शांत करने की कोशिश कर रहा था।ALSO READ: Haryana Elections: महम से उम्मीदवार बलराज कुंडू ने पूर्व विधायक पर लगाया मारपीट करने का आरोप
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंडावी ने शिकायत में कहा है कि आरोपियों ने मंडावी को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है तथा आगे की जांच जारी है।
 
इस बीच क्षेत्र के आदिवासी समाज के सदस्यों ने प्रशासन पर मामले को दबाने तथा पीड़ित पर समझौता करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने मामला दर्ज करने में देरी की। पिछले वर्ष 8 अप्रैल को साजा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बिरनपुर गांव में सांप्रदायिक हिंसा में ईश्वर साहू के एक अन्य पुत्र भुनेश्वर साहू (22) की हत्या कर दी गई थी।ALSO READ: दिल्ली में DJB कर्मचारी के साथ मारपीट, AAP विधायक पर मामला दर्ज
 
राज्य में जब विधानसभा के चुनाव हुए तब भाजपा ने इस घटना को लेकर तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया था तथा साजा सीट से भुनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू को चुनाव मैदान में उतारा था। साहू ने इस चुनाव में तत्कालीन मंत्री और कांग्रेस के प्रभावशाली कांग्रेस नेता रवीन्द्र चौबे को हराया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल को अमेरिका ने निकाला, बाबा सिद्दीकी और मूसेवाला हत्याकांड में वांटेड, सलमान खान के फायरिंग में भी नाम आया था सामने

करारी हार के बाद राजनीति के साथ क्या बिहार छोड़ देंगे प्रशांत किशोर, JDU को दी बड़ी चुनौती

15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए मुफ्त आधार बायोमेट्रिक अपडेट, UIDAI ने 1 साल तक हटाए सभी शुल्क

तेजस्वी यादव बैठक में भावुक हुए, कहा- आप किसी और को भी चुन सकते हैं अपना नेता

आतंकी उमर का दिल्ली ब्लास्ट से पहले का वीडियो, अंग्रेजी में आत्मघाती हमले पर बोलता दिखा

सभी देखें

नवीनतम

नक्सलियों से मुठभेड़ में शहीद हुए हॉकफोर्स के इंस्पेक्टर आशीष शर्मा, सीएम ने जताया दुख, कहा अविस्मरणीय है उनका बलिदान

इमरान खान की बहनों कर सड़क पर घसीटा, पाकिस्तान में बवाल

LIVE: नीतीश कुमार 20 नवंबर को लेंगे सीएम पद की शपथ, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा होंगे डिप्टी सीएम

अनमोल बिश्नोई को भारत लाया गया, NIA ने किया गिरफ्तार

उत्तराखंड में बनेंगे स्पिरिचुअल इकोनॉमिक जोन

अगला लेख