कोई समस्या हो, बेझिझक करें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर संपर्क : योगी आदित्यनाथ

Webdunia
बुधवार, 10 फ़रवरी 2021 (23:51 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि प्रदेश के किसी भी नागरिक को कोई समस्या हो तो वह बेझिझक मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर संपर्क कर सकता है।

योगी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों के आधार पर फील्ड क्षेत्र में तैनात अधिकारियों के प्रदर्शन का आकलन होगा। उन्होंने कहा कि तहसीलदार हो या थानाध्यक्ष, अगर जनता इनके कार्यों से संतुष्ट नहीं है तो इनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को लोकभवन में उच्चस्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने 'सीएम हेल्पलाइन 1076' के अधिकाधिक प्रयोग के लिए जनता को जागरूक करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि थाना एवं तहसील स्तर पर जिस भी व्यक्ति की समस्या का निस्तारण नहीं हो सका है, तो वह व्यक्ति अपनी समस्या को लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर कभी भी संपर्क कर सकता है। हेल्पलाइन पर मिली ऐसी शिकायतों का तत्परता से निराकरण कराया जाएगा।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

RJD में कौन है जयचंद, जिसका लालू पु‍त्र Tej Pratap Yadav ने अपने मैसेज में किया जिक्र

Floods in Northeast India : उफनती बोमजीर नदी में फंसे 14 लोगों को IAF ने किया रेस्क्यू

शिवसेना UBT ने बाल ठाकरे को बनाया 'सामना' का एंकर, निकाय चुनाव से पहले AI पर बड़ा दांव

विनाशकारी बाढ़ से असम अस्त व्यक्त, गौरव गोगोई के निशाने पर हिमंता सरकार

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, मस्क के करीबी इसाकमैन नहीं बनेंगे NASA चीफ

सभी देखें

नवीनतम

शर्मनाक! यूपी में दो साध्वियों ने आश्रम में कराया अन्य साध्वी का रेप, ब्लैकमेल भी किया

मणिपुर में भीषण बाढ़ के कहर से हजारों लोग प्रभावित और सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त

असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 4 लाख लोग प्रभावित, अब तक 10 की मौत

यूक्रेन के हमले से भड़का रूस, क्या परमाणु हमला करेंगे पुतिन?

नासिक त्र्यंबकेश्वर में अगले साल 31 अक्टूबर से सिंहस्थ कुंभ मेला, तैयारियों को लेकर क्या बोले सीएम फडणवीस?

अगला लेख