Hanuman Chalisa

बच्ची को बेल्ट से पीटने के आरोप में मदरसा शिक्षक गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 10 मई 2019 (23:33 IST)
नोएडा। यहां एक मदरसे में 6 वर्षीय एक लड़की को अपना पाठ याद नहीं करने पर कथित तौर पर बेल्ट से पीटने वाले एक धार्मिक शिक्षक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़की के पिता ने 2 दिन पहले मौलवी मोहम्मद नवाज के खिलाफ यहां सेक्टर 49 पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी।
 
एसएचओ अजय अग्रवाल ने बताया कि सेक्टर 115 में स्थित एक मदरसे में पढ़ाने वाला नवाज पुलिस द्वारा जांच शुरू किए जाने के बाद से फरार था। वह शुक्रवार को अपराह्र मदरसे में आया था, जहां एक गोपनीय सूचना मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
 
उन्होंने कहा कि कि शिक्षक ने पुलिस को बताया कि छात्रों के साथ व्यवहार करते समय वह हमेशा सावधान रहता है, लेकिन बच्ची के अपना पाठ याद करते हुए नहीं दिखाई देने पर वह इस हद तक परेशान हो उठा कि उसकी बेल्ट से पिटाई कर दी। अग्रवाल ने बताया कि शिक्षक ने स्वीकार किया है कि यह एक गलती थी और उसने घटना को लेकर माफी भी मांगी।
 
लड़की के पिता के अनुसार वह हाल में अपनी बेटी से मिलने मदरसे गए थे, जहां उन्होंने पाया कि उसकी पीठ पर चोट के निशान थे। उन्होंने आरोप लगाया कि लड़की ने मुझे बताया कि मौलवी ने उसे बुरी तरह से पीटा है। उन्होंने दावा किया कि मदरसे में मामले में बारे में पूछताछ करने पर उसे लगभग 10 लोगों ने धमकी दी और उनके हाथों में लाठियां थीं।
 
एसएचओ ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ गैर-संज्ञेय मामला (एनसीआर) दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि उसे एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया और जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड CM धामी ने 483 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- मेहनत से मिल रही नौकरी

गुजरात सरकार की पहल से कॉक्लियर इम्प्लांट बच्चों को मिली नई जिंदगी, फिर गूंजी सुनने और बोलने की आवाज

भारत में बनेंगे 100 नए इंडस्ट्रियल पार्क, BHAVYA योजना पर सरकार ने जारी किए बड़े दिशा-निर्देश

कौन था White House में फायरिंग करने वाला शख्स और हमले के पीछे क्या था उसका मकसद, कैसे हुई पूरी घटना, कहां थे Donald Trump

अमेरिका में व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग, हमलावर को सुरक्षाकर्मियों ने किया ढेर

अगला लेख