Hanuman Chalisa

Weather update : उत्तराखंड में बादल फटे, भूस्खलन में आधा दर्जन से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका

Webdunia
रविवार, 18 अगस्त 2019 (16:35 IST)
देहरादून। उत्तराखंड के ज्यादातर स्थानों पर पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई जगह बादल फटने तथा भूस्खलन होने से आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है तथा कई अन्य घायल हो गए।
 
उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक में शनिवार देर रात बादल फटने से कई गांवों में तबाही मची जिसमें आराकोट, माकुडी और टिकोची में कई मकान ढह गए। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) से मिली जानकारी के अनुसार, अभी तक इन घटनाओं में करीब आठ व्यक्तियों के लापता होने की सूचना है।
 
एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई है लेकिन लगातार भारी बारिश के कारण बचाव और राहत कार्यों में बाधा पड़ रही है। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी आशीष चौहान घटनाओं पर निगरानी रखे हुए हैं तथा वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं।
 
चारधाम यात्रा मार्ग पर भी कई स्थानों पर भूस्खलन होने से यात्रा अवरुद्ध हो गई। केदारनाथ यात्रा पैदल मार्ग पर मंदाकिनी नदी पर बना एक पुल क्षतिग्रस्त हो गया है जिसके चलते उसे बीच में ही रोकना पड़ा।

इसी प्रकार बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर भी कई जगह भूस्खलन होने से यातायात अवरुद्ध है, हालांकि प्रशासन का कहना है कि इससे चारधाम यात्रा पर केवल आंशिक प्रभाव पड़ा है।
 
कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग भी भूस्खलन का मलबा आ जाने के कारण प्रभावित हुआ है तथा तीर्थयात्रियों को सुरक्षित जगह पर ले जाया जा रहा है। देहरादून के मालदेवता क्षेत्र में भारी बारिश के चलते एक कार बरसाती नदी में गिर गई जिसमें एक महिला बह गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह की अध्यक्षता में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, सीएम योगी समेत 4 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल

सीएम योगी के विजन से यूपी बना ‘एक्सप्रेसवे स्टेट’, 1900 KM नेटवर्क के साथ विकास को मिली रफ्तार

सीएम योगी की सख्ती से टले 2 बाल विवाह, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित हुआ बेटियों का भविष्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने मां दंतेश्वरी के किए दर्शन, गृह मंत्री अमित शाह संग बस्तर बैठक में विकास पर जोर

Delhi-NCR और उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई शहरों में तापमान 47 डिग्री के पार, IMD की चेतावनी

अगला लेख