गीजर से गैस रिसाव से दंपत्ति की मौत, जानिए गैस गीजर का इस्तेमाल करते समय क्या रखे सावधानियां..

Webdunia
गुरुवार, 9 मार्च 2023 (11:34 IST)
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादनगर में बुधवार को एक घर के बाथरूम में लगे गीजर से गैस रिसाव हो गया, जिसकी चपेट में आकर पति पत्नी की मौत हो गई।
 
पुलिस ने बताया कि होली खेलने के बाद दीपक (40) और उनकी पत्नी शिल्पी (36) अपने घर की दूसरी मंजिल पर नहाने के लिए बाथरूम में गए थे। दंपति ने गीजर शुरू किया लेकिन इस दौरान उन्होंने गैस के रिसाव पर ध्यान नहीं दिया और बेहोश हो गए।
 
माता-पिता के नहीं लौटने पर बच्चों ने बाथरूम का दरवाजा खोला तो दोनों बेहोश मिले। दंपति को तुरंत गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 
गैस गीजर में से कार्बन मोनोऑक्साइड और नाइट्रो ऑक्साइड जैसी बेहद हानिकारक गैसें निकलती हैं। गैस की मौजूदगी में बाथरूम में नहाने वाले व्यक्ति को र्प्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है। बाथरूम में गैस की मात्रा बढ़ने पर लोग वहीं पर बेहोश हो जाते हैं।
 
गैस गीजर का इस्तेमाल करते समय क्या रखे सावधानियां : गैस गीजर में पानी गरम करने के लिए एलपीजी का इस्तेमाल होता है। नहाने से पहले गैस गीजर बंद कर देना चाहिए। एक व्यक्ति नहाकर बाहर आ जाए तो दरवाजे को कुछ देर के लिए खुला दें। उसके बाद ही दूसरा व्यक्ति नहाने जाएं। गैस को बाहर निकलने के लिए बाथरूम में एग्जास्ट फैन जरूर लगवाएं। अगर संभव हो तो गैस गीजर को बाथरूम के बाहर लगवाए और बाल्टी भरकर बाथरूम में ले जाए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमेरिका ने बंकर बस्टर बम से तबाह की न्यूक्लियर साइट्स, ट्रंप ने कहा ईरान में शांति होगी या त्रासदी

ईरान-इजराइल युद्ध का भारत के व्यापार पर क्‍या होगा असर, विशेषज्ञों ने जताई यह राय

अमेरिका का B2 स्टिल्थ बॉम्बर से 3 ईरानी न्यूक्लियर साइट्स पर हमला, जानिए कितना है खतरनाक?

राजा रघुवंशी मर्डर केस में सिलोम जेम्स गिरफ्तार, गायब किया था सोनम का बैग

ईरानी परमाणु केंद्रों पर अमेरिकी हमले के बाद बोले नेतन्याहू, शक्ति से ही शांति आती है

सभी देखें

नवीनतम

ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद पाकिस्तान में राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक

Petrol Diesel Prices: अमेरिका ईरान युद्ध के बीच क्या हैं पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें, जानें नए भाव

ईरान को लेकर क्या है ट्रंप का नया नारा, क्या है MIGA का मतलब?

कार के नीचे दम तोड़ रहा था बुजुर्ग, काफिले में हाथ हिला रहे थे पूर्व CM, दर्दनाक मौत

Weather Update: देशभर में छाया मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट

अगला लेख