ओडिशा के पारादीप में पकड़ा जासूसी कबतूर, पैर में लगा था कैमरा

Webdunia
गुरुवार, 9 मार्च 2023 (10:27 IST)
पारादीप। ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले के पारादीप तट के पास मछली पकड़ने वाली एक नौका से कैमरा और माइक्रोचिप से लैस एक कबूतर पकड़ा गया है और पुलिस को संदेह है कि पक्षी का इस्तेमाल जासूसी के लिए किया जा रहा था।
 
पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले कुछ मछुआरों ने समुद्र में मछली पकड़ते हुए कबूतर को अपने नाव (ट्रॉलर) पर बैठे हुए पाया। पक्षी को पकड़ लिया गया और बुधवार को यहां मरीन पुलिस को सौंप दिया गया।
 
जगतसिंहपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राहुल पीआर ने बताया कि हमारे पशु चिकित्सक पक्षी की जांच करेंगे। हम इसके पैरों से जुड़े उपकरणों की जांच के लिए राज्य फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की मदद लेंगे। ऐसा प्रतीत होता है कि ये उपकरण एक कैमरा और एक माइक्रोचिप हैं।
 
उन्होंने बताया कि ऐसा भी प्रतीत होता है कि पक्षी के पंखों पर स्थानीय पुलिस के लिए अज्ञात भाषा में कुछ लिखा गया है। यह पता लगाने के लिए विशेषज्ञों की मदद भी ली जाएगी कि क्या लिखा गया है। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP में NDA को फायदा, सपा और कांग्रेस की सीटें भी बढ़ेंगी

Bihar Exit Poll : क्या बिहार में BJP को भारी पड़ेगा नीतीश कुमार का साथ

क्या वाकई 400 पार होगा NDA, Exit Poll का अनुमान आया सामने

Lok Sabha Elections : लोकसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त, आखिरी चरण में हुई 60 फीसदी वोटिंग

Exit Poll 2024: महाराष्‍ट्र में भाजपा को महाझटका, बंगाल में बल्‍ले बल्‍ले

Arunachal Pradesh assembly election results 2024 : अरुणाचल में रुझानों में भाजपा की सरकार

Sikkim assembly elections results : सिक्किम में रुझानों में SKM को भारी बहुमत, CM तमांग भी आगे

assembly election results 2024 live : रुझानों में अरुणाचल प्रदेश में भाजपा, सिक्किम में SKM को बहुमत

लालटेन वाला गमछा गले में डाल वोट डालने पहुंचे लालू यादव, भाजपा ने की शिकायत

Pune Porsche Car Accident : दादा और पिता के बाद क्यों गिरफ्तार हुई नाबालिग की मां?

अगला लेख