Hanuman Chalisa

Team India के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन के खिलाफ FIR

Webdunia
गुरुवार, 23 जनवरी 2020 (11:22 IST)
औरंगाबाद। पूर्व क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन और दो अन्य के खिलाफ एक ट्रैवल एजेंट के साथ 20 लाख 96 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। अजहर ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि वह आरोप लगाने वाले मोहम्मद शाहाब के खिलाफ पुलिस में शिकायत करेंगे।
 
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में दानिश टूर्स एंड ट्रैवल्स एजेंसी के मालिक शाहाब ने आरोप लगाया है कि उन्होंने पिछले साल नवंबर में अजहर के निजी सचिव मुजीब खान के कहने पर अजहर और कुछ अन्य के लिए 20 लाख 96 हजार रूपये के अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट टिकट बुक कराए थे।
 
शाहाब ने आरोप लगाया कि आनलाइन भुगतान के वादों के बावजूद अभी तक कोई रकम नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि भुगतान के बारे में पूछने पर खान के सहायक सुदेश अवाक्कल ने उन्हें ईमेल भेजा कि दस लाख 60 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए गए हैं लेकिन उन्हें कोई रकम नहीं मिली।
 
शाहाब ने आईपीसी की धारा 420 (धोखेबाजी), 406 (विश्वास का आपराधिक हनन) और 34 (सामान्य आशय) के तहत अजहर, खान और अवाक्कल के खिलाफ शिकायत की है।
 
अजहर ने हालांकि ट्विटर पर डाले वीडियो में कहा, 'इस शिकायत में कोई दम नहीं है और सुर्खियों में आने के लिए ऐसा किया गया। मैं कानूनी सलाह लेकर 100 करोड़ का मानहानि का दावा करूंगा।'

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अहमदाबाद में इबोला वायरस का पहला संदिग्ध मामला, अफ्रीका से आए मरीज को किया आइसोलेट, 11 अन्य लोग निगरानी में

योगी सरकार का डिजिटल विजन तेज रफ्तार पर, प्रोजेक्ट गंगा जल्द होगा 'लाइव'

अगला लेख