अरुणाचल में पूर्व विधायक की गोली मारकर हत्या

Webdunia
शनिवार, 16 दिसंबर 2023 (23:54 IST)
Murder of former MLA : अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले के एक गांव में एक संदिग्ध उग्रवादी ने पूर्व विधायक की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना पूर्वाह्न करीब 3 बजे राहो गांव के पास हुई, जो म्यांमार सीमा के करीब है। पूर्व विधायक को कोई किसी बहाने जंगल की ओर ले गया और गोली मार दी।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना पूर्वाह्न करीब तीन बजे राहो गांव के पास हुई, जो म्यांमार सीमा के करीब है। तिरप के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राहुल गुप्ता ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व विधायक यमसेन माटे अपने तीन समर्थकों के साथ किसी निजी काम से गांव गए थे, तभी कोई उन्हें किसी बहाने जंगल की ओर ले गया और गोली मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने अपराधी की तलाश में अभियान चलाया। एसपी ने उग्रवादी की पहचान पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, हालांकि रक्षा सूत्रों ने हत्या में एनएससीएन-केवाईए की संलिप्तता के संकेत दिए हैं।

माटे 2009 में कांग्रेस के टिकट पर खोंसा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए थे। वह 2015 में भाजपा में शामिल हो गए थे और इस साल की शुरुआत में, 2024 का विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की थी। राजनीति में आने से पहले उन्होंने चांगलांग जिले में जिला वयस्क शिक्षा अधिकारी के रूप में कार्य किया था।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Chhattisgarh : नारायणपुर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर

मिदनापुर जिले में एक्सप्रेस ट्रेन की टक्कर से 3 हाथियों की मौत

बार्सिलोना में सीएम डॉ. यादव का जलवा, मुरीद हुई टेक जायंट कंपनी सबमर, विजिट के कुछ घंटों बाद ही कर लिया MOU

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

Monsoon Session : हंगामेदार होगा संसद का मानसून सत्र, क्या है विपक्षी कांग्रेस की मांग

अगला लेख