Hanuman Chalisa

गोवा में फॉर्मेलिन की दहशत, आपूर्ति में कमी से बढ़ी मछलियों की कीमतें

Webdunia
बुधवार, 25 जुलाई 2018 (13:17 IST)
पणजी। गोवा में जहरीले फॉर्मेलिन की दहशत के कारण मछलियों के आयात पर प्रतिबंध लगने और स्थानीय आपूर्ति में कमी आने के बाद अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतों में वृद्धि हो गई है। केवल पारंपरिक तरीकों से मछली पकड़ने वाले मछुआरों को समुद्र में उतरने की अनुमति दी जा रही है लेकिन खराब मौसम ने उनके काम को दुष्कर बना दिया है।


मडगांव, पणजी, मापुसा और वास्को इलाकों के बाजार सूने पड़े हैं। राज्य सरकार ने इस माह के अंत तक मछलियों के आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। अभी मानसून के कारण गोवा के तट पर यांत्रिक नौकाओं से मछली पकड़ने पर भी 31 जुलाई तक प्रतिबंध लगा हुआ है।

केवल पारंपरिक तरीकों से मछली पकड़ने वाले मछुआरों को समुद्र में उतरने की अनुमति दी जा रही है लेकिन खराब मौसम ने उनके काम को दुष्कर बना दिया है। मछलियों के आयात पर प्रतिबंध लगाने वाले मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने स्वीकार किया कि मछली की कीमतें बहुत बढ़ गई हैं।
पर्रिकर ने सोमवार को राज्य विधानसभा में कहा कि अगर आयात पर प्रतिबंध जारी रहता है तो मछली खरीदना बहुत महंगा हो जाएगा, क्योंकि स्थानीय आपूर्ति भी लोगों की जरूरत के मुताबिक पर्याप्त नहीं है। उनके बयान के अनुसार राज्य में मछली की कीमतों में सामान्य के मुकाबले 4 गुना की वृद्धि हुई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी ने पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह को कहा गद्दार, भाजपा ने किया पलटवार

Melodi Moment: जब पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की 'मेलोडी', खिलखिला उठीं इटली की पीएम, वीडियो वायरल

Twisha Sharma Case: 'मर्डर नहीं, यह सुसाइड है' - भोपाल पुलिस कमिश्नर का बड़ा दावा; सास के ड्रग्स वाले आरोपों पर भी हुआ खुलासा

Weather Update : देश में भीषण गर्मी का कहर, बांदा से नौगांव तक पारा 47 पार, कब शुरू होगा नौतपा?

मेलोनी संग डिनर के बाद दुनिया के अजूबे 'कोलोसियम' पहुंचे पीएम मोदी, तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल

अगला लेख