Uttarkashi Avalanche : भारी बर्फबारी से लापता पर्वतारोहियों की तलाश बाधित, 26 के शव बरामद, 3 लापता

Webdunia
शनिवार, 8 अक्टूबर 2022 (12:37 IST)
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा चोटी के पास मंगलवार को हुए हिमस्खलन के दौरान लापता पर्वतारोहियों की तलाश के प्रयास शुक्रवार को भारी बर्फबारी के चलते बाधित हो गए। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) के मुताबिक एनआईएम के 29 पर्वतारोही चढ़ाई के बाद लौटते समय 17 हजार फुट की ऊंचाई पर द्रौपदी का डांडा-द्वितीय चोटी पर हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे।
 
एनआईएम के अनुसार अब तक 26 पर्वतारोहियों के शव बरामद किए जा चुके हैं जबकि 3 अब भी लापता हैं। संस्थान ने बताया कि 4 पर्वतारोहियों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं जबकि बाकी पर्वतारोहियों के शव नीचे लाने के प्रयास जारी हैं।
 
अधिकारियों के मुताबिक खराब मौसम के चलते तलाश अभियान बाधित होने से देश के अलग-अलग हिस्सों से उत्तरकाशी पहुंचे पर्वतारोहियों के परिजन दुखी और परेशान हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल ने कहा कि मौसम में सुधार के बाद ही हवाई मार्ग से बचाव अभियान को बहाल किया जा सकेगा।
 
Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख