Hanuman Chalisa

ठगी के आरोप में स्वयंभू आध्यात्मिक गुरु सहित 2 गिरफ्तार

Webdunia
सोमवार, 24 दिसंबर 2018 (21:39 IST)
हैदराबाद। भारी मुनाफे का झांसा देकर कई लोगों से कथित तौर पर 50 करोड़ रुपए से ज्यादा ऐंठने वाले स्वयंभू आध्यात्मिक गुरु और उसके भाई को गिरफ्तार किया गया है।
 
 
एक महिला की शिकायत के आधार पर ई. कुमार गिरीश सिंघनाद, दिलीप सिंह को हिरासत में लिया गया। सोशल बिजनेस नेटवर्क ड्रीम ब्रिज में निवेश के लिए महिला से 21.78 लाख रुपए लेकर बहुत कम समय में भारी मुनाफे का झांसा दिया गया था। इसमें निवेशकों को 2 नए सदस्य भी बनाने थे।
 
 
विज्ञप्ति में कहा गया कि गिरीश, फरार चल रही उसकी पत्नी, उसके भाई और कुछ अन्य अनुयायियों ने अद्वैत स्पिरिचुअल रिचार्ज सेंटर फॉर एक्सीलेंस चलाने के नाम पर करोड़ों रुपए जुटाकर सैकड़ों लोगों को ठगा। आईपीसी की संबंधित धारा और अन्य कानून के तहत उनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।
 
गिरीश खुद को आध्यात्मिक गुरु बताता है और टेलीविजन चैनलों तथा सोशल मीडिया के जरिए योग के विभिन्न आसनों का उपदेश देता है। उसने सोशल ट्रेड, मल्टीलेवल डिजिटल मार्केट, ई-कॉमर्स पोर्टल, बिटकॉइन, बैंक और फिल्म निर्माण कंपनी जी-कॉइन (गिरीश कॉइन), विमानन कंपनी, सोना, हीरा कारोबार आदि में धन के निवेश के नाम पर लोगों से निवेश कराया था।
 
गिरीश ने अपने और अपने भाई के नाम पर 30 छद्म कंपनियां शुरू की और अपने अनुयायियों तथा अन्य लोगों से 50-60 करोड़ रुपए जमा किए लेकिन कोई भी कारोबार शुरू नहीं किया गया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख