झारखंड : जैन तीर्थ सम्‍मेद शिखर पर CM हेमंत सोरेन ने दी बलि

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 24 जुलाई 2024 (23:09 IST)
Jain community is angry with the sacrifice of animals : झारखंड के मधुबन जिले में जैनों के पवित्र तीर्थ स्थल श्री सम्मेद शिखरजी में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा 4 पशुओं की बलि दी गई। तीर्थराज पर बलि जैसे हिंसक कार्य को लेकर जैन समाज में आक्रोश है। उल्‍लेखनीय है कि सोरेन और उनकी पत्‍नी कल्पना ने राज्य में शांति और आने वाले चुनाव में जीत दर्ज कराने को लेकर यहां पूजा की थी।

खबरों के अनुसार, झारखंड के मधुबन जिले में जैनों के पवित्र तीर्थ स्थल श्री सम्मेद शिखरजी में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा 19 जुलाई को 4 पशुओं की बलि दी गई। तीर्थराज पर बलि जैसे हिंसक कार्य को लेकर जैन समाज में आक्रोश है।

मधुबन सम्मेद शिखर पारसनाथ पहाड़ पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने संथाली संस्कृति के अनुसार पूजा की। पूजा की सारी विधि आदिवासी समाज के पुजारियों ने संपन्न कराई। सोरेन और उनकी पत्‍नी ने राज्य में शांति और आने वाले चुनाव में जीत दर्ज कराने को लेकर यह पूजा की।

जैन समाज का कहना है कि मुख्यमंत्री सोरेन ने 4 पशुओं की बलि का निंदनीय कृत्य किया है, उन पर केंद्र सरकार द्वारा कार्रवाई की जाए और मधुबन को शाकाहारी शहर घोषित किया जाए। विश्व जैन संगठन ने केंद्र सरकार और झारखंड राज्यपाल से तीर्थराज पर बलि जैसा हिंसक कार्य करने वाले दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

LIVE : पीएम मोदी ने दी फौजा सिंह को श्रद्धांजलि, जानिए क्या है?

ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, शिक्षा विभाग में 1400 कर्मचारियों की छंटनी

राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या के लिए ईरान में फतवा, जानिए कितना रखा है इनाम

114 वर्षीय फौजा सिंह का निधन, सड़क पर टहल रहे मैराथन धावक को गाड़ी ने मारी टक्कर

Weather Update : मध्य प्रदेश समेत 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए क्या है अन्य राज्यों का हाल?

अगला लेख