वेबदुनिया के सहायक संपादक सीमांत सुवीर का निधन

Webdunia
बुधवार, 23 दिसंबर 2020 (18:25 IST)
इंदौर। वरिष्ठ पत्रकार एवं वेबदुनिया के सहायक संपादक सीमांत सुवीर का 23 दिसम्बर को 59 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे करीब एक माह से बीमार चल रहे थे। सीमांत जी के निधन की खबर सुनते ही इंदौर के पत्रकार जगत में शोक छा गया।
 
पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 दशक का अनुभव रखने वाले सीमांत जी वेबदुनिया से उसकी शुरुआत से ही जुड़े हुए थे और 21 वर्ष तक वे अपना दायित्व पूरी मुस्तैदी के साथ निभाते रहे। सीमांत सुवीर की क्रिकेट पर अच्छी पकड़ थी और खेल पत्रकार के रूप में उन्होंने अपनी धाक जमाई थी। इस दौरान उन्होंने कई क्रिकेट मैचों की रिपोर्टिंग की और कई आलेख लिखे।
 
वेबदुनिया से पहले भी उन्होंने शहर के कई अखबारों में खेल पत्रकार के रूप में सेवाएं दीं। उनकी गिनती शहर के शीर्ष खेल पत्रकारों में होती थीं। क्रिकेट के इतिहास का भी उन्हें खासा ज्ञान था और क्रिकेट के कई किस्से उन्हें मुंह जबानी याद थे। उन्होंने एक से अधिक बार स्व. गोपीकृष्ण गुप्ता की स्मृति में दिया जाने श्रेष्ठ रिपोर्टिंग का पुरस्कार भी जीता।

वेबदुनिया से जुड़ने के बाद वे यहीं के होकर रह गए थे। सहायक संपादक के रूप में उन्होंने अपनी कार्यशैली से छाप छोड़ी। पाठकों तक खबर जल्दी और सटीक तरीके से पहुंचे ये हमेशा उनका ध्येय रहा। रेडियो सुनने का उन्हें बहुत शौक था और फिल्म सितारों के किस्से और इंटरव्यू वे चाव से सुनते थे और अपने साथियों को इस बारे में बताते थे।

सीमांत जी ने वेबदुनिया में युवा साथियों को अपने अनुभव के जरिये मार्गदर्शन दिया और उन्हें आगे बढ़ने में हमेशा मदद की। उनकी जिंदादिली के सभी साथी कायल थे। वेबदुनिया परिवार उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

मध्य प्रदेश में बाघ की दहाड़ बरकरार

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

लौट आया 80 के दशक का Kinetic स्कूटर, इलेक्टिक अवतार में लॉन्च, 116 KM की रेंज, सिर्फ 1000 रुपए

नितेश राणे के खिलाफ गैर जमानती वारंट रद्द, संजय राउत ने दायर किया था मुकदमा

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान पर आरोप तय, जानिए क्या है पूरा मामला

अगला लेख