कर्नाटक में लिंगायत महंत ने दी जान, मरने से पहले लिखा 2 पन्नों का सुसाइड नोट

Webdunia
मंगलवार, 25 अक्टूबर 2022 (12:12 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक में एक लिंगायत महंत बसवलिंग स्वामी मृत पाए गए। कंतुगल मठ के प्रमुख महंत बसवलिंग स्वामी के कमरे से पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है। उन्होंने उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
पुलिस ने बताया कि लिंगायत संप्रदाय के 45 वर्षीय महंत बसवलिंग स्वामी सोमवार को कर्नाटक के रामनगर जिले के कंतुगल मठ में अपने कमरे की खिड़की की ग्रील से लटके पाए गए। संत ने 2 पन्नों का एक सुसाइड नोट छोड़ा है। इसमें उन्होंने लिखा है कि कुछ लोग उनका उत्पीड़न कर रहे थे।
 
उल्लेखनीय है कि चित्रदुर्ग के प्रभावशाली लिंगायत मुरुगा मठ के प्रमुख महंत शिवमूर्ति को 1 सितंबर की रात दो नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में आरोपी गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 
 
कर्नाटक में लिंगायत संप्रदाय काफी प्रभावशाली माना जाता है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा भी इसी संप्रदाय के हैं। 
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्या बोली मोदी सरकार

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

भोपाल में एक अगस्त से बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, पंप डीलर्स एसोसिएशन ने उठाए सवाल, नाकाम प्रशासन अपना काम हमसे करवा रहा

चिदंबरम ने किया स्पष्ट, अफजल गुरु के मामले में गृहमंत्री ने मेरे खिलाफ लगाए झूठे आरोप

NSDL के IPO पर टूट पड़े निवेशक, जानिए कब होगी शेयर बाजार में लिस्टिंग?

मालेगांव विस्फोट मामले में फैसले से खुश नहीं है ओवैसी, दिया बड़ा बयान

मालेगांव फैसले पर बोले फडणवीस, आतंकवाद न कभी भगवा था और न कभी होगा

अगला लेख