Hanuman Chalisa

केरल में मूसलधार बारिश, 6 लोगों की मौत

Webdunia
रविवार, 10 जून 2018 (11:03 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल में पिछले 24 घंटो के दौरान मूसलधार बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया तथा वर्षाजनित कारणों से 1 बच्ची समेत 6 लोगों की मौत हो गई।
 
 
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक कासरगोड़ में 1 व्यक्ति की बाढ़ की चपेट में आकर मौत हो गई। कन्नूर, कोझीकोड, पतनमतिट्टा, कासरगोड़ और तिरुवनंतपुरम जिलों में 1-1 व्यक्ति की मौत हो जाने की रिपोर्टें मिली है।
 
उन्होंने बताया कि इडुक्की, कोझीकोड और तिरुवनंतपुरम जिलों में बारिश से काफी नुकसान पहुंचा है। बारिश से 10 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए जबकि निचले इलाकों में जगह-जगह जलभराव होने के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
 
ट्रेनों के संचालन पर भी बारिश का असर पड़ा है। कदालुंडी के समीप रेल पटरी पर पेड़ गिरने से शोरानुर-मंगलापुरम के बीच यातायात प्रभावित हुआ। पानी के बहाव को देखते हुए इडुक्की में कल्लारकुट्टी बांध के गेट खोल दिए गए हैं। (वार्ता)।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

PM मोदी के साथ 35 वर्षों के अनुभवों पर शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’, 26 मई को होगा लोकार्पण

गोरखपुर की अनोखी शादी, ICU में भर्ती दुल्हन की दूल्हे ने भरी मांग, रिश्तों और प्यार की पेश की मिसाल

Kailash Vijayvargiya : दिल्ली में अमित शाह से मिले CM मोहन यादव, कैलाश विजयवर्गीय के पोस्ट से एमपी की सियासत में खलबली

दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मिले CM डॉ. मोहन यादव, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज

अगला लेख