Hanuman Chalisa

मातम, कुशीनगर के पांच गांवों में आज भी नहीं जले चूल्हे...

Webdunia
शुक्रवार, 27 अप्रैल 2018 (14:16 IST)
कुशीनगर। भगवान बुद्ध की निर्वाण स्थली कुशीनगर के पांच गांवों के बाशिंदे मासूमों की अकाल मृत्यु के गम से उबर नहीं पा रहे हैं। 
 
ट्रेन की टक्कर से स्कूल वैन में सवार 13 बच्चों की मृत्यु से आहत इन गांवों में मातम पसरा हुआ है। गांवों की चौपाल से लेकर खेत-खलिहान सूने पड़े हैं। मृतक बच्चों के घरों में रह रह कर उठ रहा करुण क्रंदन माहौल को और गमगीन बना रहा है, वहीं गांव के अधिकांश घरों में चूल्हा तक नही जला है। छोटे बच्चों की भूख मिटाने के लिए परिजन दूध और घर में रखे अन्य खाद्य पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। 
 
ग्रामीण पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधा रहे हैं। दुदही क्षेत्र के पांच गांवों से जब 13 बच्चों के शव उठाए गए तो पूरा इलाका गम की चादर में लिपट गया। मासूमों को मिट्टी में दफन करने वालों के हाथ कांप रहे थे। दुदही, पडरौन मरूरही, बतरौली धुड़खणवा, कोकिलपट्‍टी  और मिश्रौली गांवों से जब स्कूली बच्चों के शव लेकर चले तो अगल-बगल के गांवों के लोग भी शामिल हो गए। 
 
इस हादसे में मिश्रौली गांव के प्रधान अमरजीतसिंह के दो लड़के और एक बेटी की मृत्यु हो गई। बेहाल अमरजीत ने कहा कि अब जीने का मकसद ही नहीं रह गया जिसके लिए जी रहे थे वही नहीं रहे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

भीषण गर्मी के चलते पेरिस के मुर्दाघरों में जगह कम पड़ी

Top News : चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय से 3 घंटे पूछताछ, भारत-अमेरिका ट्रेड डील लगभग तय

क्या अरुणाचल में चीन ने बना लिया कैंप? घुसपैठ की खबरों पर भारतीय सेना का बड़ा बयान

हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए एक्शन में योगी सरकार, जल जीवन मिशन की होगी जमीनी मॉनिटरिंग

क्या Pakistan के साथ Track 2 Dialogue करेगा भारत, विदेश सचिव का बड़ा बयान

अगला लेख