Hanuman Chalisa

अपनी पसंद के लड़के से शादी की तो पिता ने जिंदा बेटी का कर दिया मृत्युभोज!

विकास सिंह
भोपाल। मध्यप्रदेश के मंदसौर में सभ्य समाज को झकझोर कर देने वाला एक ऐसा मामला समाने आया है, जिसमें एक पिता ने अपनी ही जिंदा बेटी को मरा बताकर उसकी आत्मा की शांति के लिए शान्तिभोज दे दिया। पिता ने जिस जिंदा बेटी के लिए मृत्युभोज दिया उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपने पंसद के लड़के से शादी की थी। 
 
पूरा मामला मंदसौर जिले के कुंचड़ौद गांव का है, जहां पर भगतराम मण्डोरा की 19 साल की बेटी शारदा ने गांव में रहने वाले अपनी ही जाति के लड़के से प्रेम विवाह कर लिया था। लड़की के घर से भागकर शादी करना परिवार वालों को इतना नगावार गुजरा कि उन्होंने जिंदा बेटी को स्वर्गवासी बताकार शुक्रवार को पूरे समाज को शान्तिभोज दे दिया है। 
 
जिंदा बेटी का मरा बताने के लिए बाकायदा पत्रिका छपवाई गई, जिसमें बालिग बेटी ने अपनी मर्जी के शादी के लिए जिस दिन (25 जुलाई ) को घर छोड़ा था, उसी दिन उसकी मौत बताकर 2 अगस्त को उसका गौरनी और शान्तिभोज का कार्यक्रम रख दिया। 
 
इस पूरे मामले को लेकर जब 'वेबदुनिया' ने लड़की के भाई लाला कुमावत से बात कर जिंदा बहन को मरा बताने और शान्तिभोज देने की वजह जाननी चाही तो उसने कहा कि वह इसके जरिए पूरे समाज को एक संदेश देना चाहता है कि आगे से कोई ऐसा नहीं करे। 
 
लड़की के लाला कुमावत कहना है कि उसकी बहन के जब घर में शादी की बात चल रही थी तो उसने घर से भागकर अपने पंसद के लड़के से राजस्थान के प्रतापगढ़ में कोर्ट मैरिज कर ली। 
 
जब परिवारवालों को अपने बेटी की शादी का पता चला तो उन्होंने पहले उसे समझाने की कोशिश की लेकिन जब लड़की वापस घर आने को नहीं तैयार हुई तो उन्होंने उसको मरा बताकर शान्तिभोज करने का फैसला कर लिया है। 
 
इस पूरे मामले में हैरत वाली बात यह है कि लड़की ने अपनी ही जाति के लड़के से अपनी पंसद से शादी की जो उसके साथ बचपन से पढ़ा हुआ था। लड़के के गांव में रहने से बाकायदा लड़की के घर वाले भी उसे जानते थे लेकिन इसके बाद भी शारदा के परिवार ने इसे अपनी इज्जत से जोड़ दिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख