Festival Posters

झारखंड के गुमला में मुठभेड़, इनामी छोटू समेत 3 नक्सली ढेर, तलाश अभियान जारी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 24 सितम्बर 2025 (13:32 IST)
Gumla Jharkhand encounter News : झारखंड के गुमला जिले में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक प्रतिबंधित माओवादी समूह के 3 सदस्य मारे गए। मारे गए माओवादियों की पहचान लोहरदगा जिले के निवासी लालू लोहारा, सुजीत उरांव तथा लातेहार निवासी छोटू उरांव के रूप में हुई है। मारे गए नक्सलियों में छोटू पर 5 लाख रुपए का इनाम था। घटनास्थल से 3 हथियार भी बरामद किए गए हैं। तलाश अभियान अभी जारी है। सितंबर महीने में सुरक्षाबलों और पुलिस के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ की यह चौथी घटना है, जिसमें 8 नक्सली मारे गए हैं।
 
खबरों के अनुसार, झारखंड के गुमला जिले में आज सुबह सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक प्रतिबंधित माओवादी समूह के 3 सदस्य मारे गए। मारे गए नक्सलियों में छोटू पर 5 लाख रुपए का इनाम था। घटनास्थल से 3 हथियार भी बरामद किए गए हैं। सितंबर महीने में सुरक्षाबलों और पुलिस के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ की यह चौथी घटना है, जिसमें 8 नक्सली मारे गए हैं।
ALSO READ: आखिर क्यों सीजफायर चाहते हैं नक्सली, क्या है चिट्ठी में नक्सलियों का ऑफर?
झारखंड जगुआर और गुमला पुलिस सहित सुरक्षाबलों और झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के माओवादियों के बीच मुठभेड़ सुबह करीब आठ बजे बिष्णुपुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले केचकी गांव के समीप एक वन क्षेत्र में हुई। महानिरीक्षक (ऑपरेशन) और झारखंड पुलिस के प्रवक्ता माइकल राज एस के मुता‍बिक, मुठभेड़ में जेजेएमपी के तीन माओवादी मारे गए।

घटनास्थल से तीन हथियार भी बरामद किए गए। गुमला के पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमान ने बताया कि मारे गए माओवादियों की पहचान लोहरदगा जिले के निवासी लालू लोहारा, सुजीत उरांव तथा लातेहार निवासी छोटू उरांव के रूप में हुई है। गुमला पुलिस ने एनकाउंटर की पुष्टि की है। पुलिस ने कहा कि नक्सलियों के पास से एके-47 राइफल सहित कई हथियारों की बरामदगी हुई है।
ALSO READ: Chhattisgarh में बड़ा नक्सली एनकाउंटर, 10 नक्सली ढेर, 1 करोड़ का इनामी मोडम बालाकृष्णन भी मारा गया
फिलहाल मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने कहा कि सितंबर महीने में सुरक्षाबलों और पुलिस के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ की यह चौथी घटना है, जिसमें 8 नक्सली मारे गए हैं। केंद्र सरकार ने नक्सवाद के खात्मे का ऐलान किया है।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tejas Mk-1 : अचानक तेजस को क्या हुआ जो क्रैश हो गया, कैसे हुआ हादसा, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश

नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री तो बने पर ताकत कम हुई, गृह मंत्रालय अब भाजपा के पास

Labor Code : देश में 4 नए लेबर कोड लागू, समय पर सैलरी और मिनिमम वेतन देना होगा

Samsung Galaxy Tab A11 कब होगा लॉन्च, क्या रहेगी कीमत, जानिए सब कुछ

Maharashtra : शिक्षक के उत्पीड़न से परेशान छात्रा छत से कूदी, ट्रेन में मराठी नहीं बोलने पर पिटाई तो छात्र ने लगा ली फांसी

सभी देखें

नवीनतम

नाइजीरिया में स्‍कूल पर हमला, 200 से ज्‍यादा छात्रों को बनाया बंधक, इलाके में दहशत का माहौल

10 राज्य, 36 नदियां, 391 स्थान, राम वन गमन पथ पर 8900 किमी की रोमांचक यात्रा

उत्तराखंड के 13 जिलों में बनेंगे 13 आदर्श संस्कृत ग्राम

बिहार चुनाव के बाद मायावती पर सपा का नरम रुख क्‍यों, क्‍या अखिलेश यादव बना रहे नई रणनीति

SIR ने बढ़ाया दर्द, MP में दो BLO की मौत, एक BLO छह दिनों से लापता, आखिर क्‍या है रहस्‍य?

अगला लेख