Hanuman Chalisa

मथुरा में लापता महंत की हुई थी हत्या, 24 दिन बाद हुआ खुलासा

Webdunia
शनिवार, 6 जुलाई 2019 (17:39 IST)
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के मांट इलाके में मिले एक साधु के शव की पहचान बीते 24 दिनों से लापता चल रहे एक महंत के रूप में किए जाने के बाद पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि महंत की हत्या की गई थी और अब उन्हें इस मामले में लापता कार चालक की तलाश है। 
 
पुलिस के मुताबिक अटल्ला चुंगी चौराहे पर बने गोपाल बाग आश्रम के महंत बालमुकुंद शरण शास्त्री 12 जून से लापता थे। वे अपने चालक के साथ कार से वृन्दावन से निकले थे। वहीं 13 जून को मांट क्षेत्र में एक साधु का शव मिला, जिसकी शिनाख्त के लिए पुलिस ने पोस्टर जारी किए थे। 
 
कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मांट पुलिस को 13 जून को एक साधुवेश धारी वृद्ध का शव मिला था। उस समय उस शव की पहचान नहीं हो पाई थी। नियमानुसार तीन दिन तक परिजनों के इंतजार के बाद पुलिस ने शव के पहचान चिह्न संरक्षित करने के बाद एक लावारिस के रूप में अंतिम संस्कार कर दिया था। लेकिन अब उस शव की पहचान महंत बालमुकुंद शरण शास्त्री के रूप में कर ली गई है। 
 
महंत के भाई रामवीर, भतीजे विपनेश व उनके पैतृक गांव बदायूं जिले के बसई गांव के कई लोगों ने फोटो से शव की पहचान महंत बालमुकुंद शरण के रूप में की है। पुलिस अब महंत के कार चालक जिले के ही नौहझील इलाके के गांव गढ़ी कोलाहर निवासी उमेश पाठक की तलाश में है। पाठक का इस घटना के बाद से ही लापता है। 
 
परिजन का आरोप है कि अपहरण के बाद महंत की हत्या की गई है। उनके कार चालक पर हत्या करने का शक जताया जा रहा है। इसके लिए फिर से पुलिस कई क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को पाठक पर इसलिए भी शक है क्योंकि उसका एक माह पूर्व महंत से अच्छा-खासा विवाद हुआ था और पुलिस ने तब उनकी शिकायत पर पाठक को शांति भंग करने के आरोप में हिरासत में लिया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आसमान के 'सिकंदर' तेजस की राह में रोड़ा, अमेरिका के धोखे से भड़का रक्षा मंत्रालय, HAL पर लगेगा भारी जुर्माना!

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

INDIA bloc की बड़ी बैठक, कौनसे दल हुए शामिल, क्या 2029 चुनाव की बनी रणनीति, ममता बनर्जी पर क्यों रहीं सबकी निगाहें

पेट्रोल बाइक को कहिए बाय-बाय, Ultraviolette ने लॉन्च किया 'Kill the Petrol Bill' प्रोग्राम, 30,000 रुपए तक का कैशबैक भी

शेखर सुमन के 'अहंकारी राजा’, दरबार में बैठे चापलूस वाले वीडियो पर क्यों मचा बवाल

सभी देखें

नवीनतम

PMUY new rule : LPG महंगा, सब्सिडी भी कम, सरकार ने उज्ज्वला योजना में घटाया रियायती सिलेंडरों का कोटा

MP को मिला ₹2000 करोड़ का बड़ा निवेश, पीथमपुर में लगेगी हेलियन ग्रुप की पहली फैक्ट्री, 1000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

रजिस्ट्री कार्यालयों को बनाएं पारदर्शिता और जनसुविधा का आदर्श मॉडल : योगी

यूपी को मिला क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, CM योगी बोले- विकसित भारत के संकल्प को मिलेगी नई वैज्ञानिक ताकत

योगी सरकार की टेक होम राशन योजना बनी मिसाल, मातृ-शिशु पोषण के साथ महिलाओं को भी मिला रोजगार

अगला लेख