महिला दिवस पर कांग्रेस ने पंजाब की AAP सरकार को याद दिलाया यह वादा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 8 मार्च 2025 (17:49 IST)
Congress appeals to Punjab government : कांग्रेस की पंजाब इकाई के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार को राज्य की प्रत्येक महिला को 1000 रुपए प्रति माह देने के अपने अधूरे वादे की याद दिलाई और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर यह धनराशि जारी करने को कहा। 'आप' ने राज्य में 2022 में हुए विधानसभा चुनाव से पहले सत्ता में आने पर प्रत्येक महिला को प्रति माह 1000 रुपए देने का वादा किया था। लेकिन दुर्भाग्य से उन्होंने अपनी सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के बाद भी यह वादा पूरा नहीं किया।
 
पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाजवा ने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं और उन्होंने वादे को पूरा न करने के लिए सरकार पर निशाना साधा। बाजवा ने कहा, 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी ने पंजाब में महिलाओं को 1000 रुपए मासिक भत्ता देने का वादा किया था, लेकिन दुर्भाग्य से उन्होंने अपनी सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के बाद भी यह वादा पूरा नहीं किया।
ALSO READ: अमेरिकी टैरिफ मामले को लेकर पीएम मोदी को क्या बोली कांग्रेस
उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, मैं पंजाब की ‘आप’ सरकार से मांग करता हूं कि आज (शनिवार को) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वे अपना वादा पूरा करें और पंजाब की महिलाओं को तीन वर्ष का बकाया जारी करें। (भाषा)
Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

नीतीश का चुनावी दांव, आशा कार्यकर्ताओं का वेतन 3 गुना बढ़ाया, ममता कार्यकर्ताओं को डबल प्रोत्साहन

UN ने कहा, TRF ने पहलगाम हमले के स्थल की तस्वीर प्रकाशित की, 2 बार ली थी जिम्मेदारी

भीषण भूकंप के बाद रूस और जापान में सुनामी, क्या होगा भारत पर असर?

पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, LOC के पास मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर

Weather Update: दिल्ली में भारी वर्षा, मध्यप्रदेश के कई जिलों में मूसलधार वर्षा से बाढ़, जानें देशभर का मौसम

अगला लेख