Hanuman Chalisa

चिनाब नदी में बस गिरने से 16 की मौत, 17 घायल

Webdunia
शुक्रवार, 14 सितम्बर 2018 (16:04 IST)
फाइल फोटो

जम्मू। जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शुक्रवार को एक मिनी बस के चिनाब नदी में गिर जाने से 16 लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि चिनाब नदी में सुबह मिनी बस गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि बचाव अभियान जारी है अभी तक 13 शव मिल गए हैं और गंभीर रूप से घायल चार लोगों की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल 11 घायलों को हवाई मार्ग से जम्मू के जीएमसी अस्पताल भेजा गया है।

उन्‍होंने बताया कि सभी शवों को नदी से बाहर निकाल लिया गया है और दुर्घटनास्थल से अन्य घायलों को किश्तवाढ़ जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। उन्होंने बताया कि मिनी बस यात्रियों को लेकर केशवान से किश्तवाड़ की ओर जा रही थी और कुरिया-केशवान लिंक रोड पर ठकराई गांव के पास चिनाब नदी में गिर गई। इस दौरान किश्तवाड़ से घायलों को ले जाने के लिए एमआई-वी5 विमान  को उधमपुर से भेजा गया है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

फेसबुक पर महाराणा प्रताप के बारे में अभ्रदता करने पर भड़के हिंदू संगठन, एफआईआर कर गिरफ्तारी की मांग की

ट्विशा शर्मा मौत मामले की होगी CBI जांच !,सीएम से मिले परिजन, मोहन यादव ने दिया पूरी मदद का भरोसा

'निकोटीन पाउच' के जाल में फंस रहे युवा व किशोर, WHO ने जारी किया बड़ा अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

Top News : मोदी कैबिनेट की अहम बैठक आज, दिल्ली-NCR में ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल, फाल्टा में रिवोटिंग

बंगाल में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, BSF को सौंपी जाएगी सीमा की जमीन, अवैध प्रवासियों की होगी गिरफ्तारी

ईंधन बचत का अनोखा संदेश, ई-रिक्शा से कैबिनेट बैठक में पहुंचे मंत्री पंवार और टेटवाल

59 साल बाद तमिलनाडु की सत्ता में कांग्रेस की वापसी, 2 विधायक लेंगे विजय कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ

India-Italy Partnership : PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

अगला लेख