असम में जहरीली शराब से हाहाकार, 30 लोगों की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 22 फ़रवरी 2019 (23:00 IST)
गुवाहाटी। असम के गोलाघाट जिले के एक चाय बागान में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने के बाद 7 महिलाओं सहित कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जिले के एक अधिकारी ने बताया कि 50 से अधिक लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है और मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।
 
भाजपा विधायक मृणाल सैकिया ने बताया कि 100 से अधिक लोगों ने गुरुवार को शराब पी थी और शराब को एक ही विक्रेता से खरीदा गया था। ये लोग सालीमीरा चाय बागान में काम करते थे। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। घटना को लेकर जिले के 2 आबकारी अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।
 
पुलिस अधिकारियों बताया कि गुरुवार रात को 12 लोगों को गोलाघाट सिविल अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। गुरुवार रात को ही बाद में 3 अन्य लोगों की मौत हो गई और 15 लोगों की मौत शुक्रवार को हुई। 23 लोगों की मौत गोलाघाट सिविल अस्पताल में जबकि 7 लोगों की मौत जोरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई है। गोलाघाट सिविल अस्पताल में मरीजों का इलाज कर रहे एक डॉक्टर ने कहा कि देशी जहरीली शराब पीने की वजह से ये मौतें हुईं और अस्पताल लाए गए ज्यादातर लोगों की हालत गंभीर थी।
 
मौतों पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने अपर असम मंडल आयुक्त जूली सोनोवाल को मामले की जांच करने के निर्देश दिए और 1 महीने के भीतर सरकार को इसकी रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है। सोनोवाल ने राज्य के ऊर्जा मंत्री तपन कुमार गोगोई, सांसद कामाख्या प्रसाद तासा और विधायक मृणाल सैकिया को घटनास्थल का दौरा करने को कहा है।
 
असम के आबकारी मंत्री परिमल शुक्ल वैद्य ने विभाग के अधिकारियों की एक टीम को घटना की जांच करने का निर्देश दिया है, वहीं कांग्रेस विधायक रूपज्योति कुर्मी ने आबकारी मंत्री के इस्तीफे की मांग की है और मुख्यमंत्री से मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने का अनुरोध किया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Electricity Saving Tips: बिजली का बिल हो जाएगा आधे से भी कम

पोते के यौन शोषण मामले को लेकर क्या बोले पूर्व PM देवेगौड़ा?

live : आतिशी का सवाल, स्वाति मालीवाल का मेडिकल 3 दिन बाद क्यों?

आतिशी का दावा, स्वाति मालीवाल को कहीं चोट नहीं लगी, बिभव कुमार गिरफ्तार

लोकसभा चुनाव के बाद मोहन कैबिनेट का विस्तार!, खराब परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों की छुट्टी तय, कांग्रेस से आए नेता बनेंगे मंत्री

अगला लेख