छात्रा से सामूहिक बलात्कार मामले में चार युवक गिरफ्तार

Webdunia
शनिवार, 27 अक्टूबर 2018 (00:01 IST)
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्कूली छात्रा से सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। रायगढ़ जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के लैलूंगा क्षेत्र में नाबालिग स्कूली छात्रा से सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने 4 युवकों को गिरफ्तार किया है, वहीं 3 अभी भी फरार हैं।
 
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लैलूंगा के पास राजपुर गांव में बुधवार की रात 5 लड़कों ने 16 वर्षीय आदिवासी नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया था। वे उसे कार से पास के जंगल में ले गए थे। बाद में युवकों ने लड़की से दुष्कर्म किया था, वहीं 2 युवकों ने सहयोग किया था। युवकों ने लड़की का तब अपहरण किया था, जब वह अपने परिजनों के साथ शरद पूर्णिमा का मेला देखने आई थी।
 
अधिकारियों ने बताया कि बाद में छात्रा ने इसकी जानकारी परिजनों को दी तथा परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। लैलूंगा पुलिस ने 11वीं कक्षा की छात्रा के बयान के आधार पर 7 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
 
उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में राजेन्द्र निषाद (25), ललित सिदार (24), खीरमोहन पैकरा (25) और सुनील गुप्ता (22) को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में शामिल 1 आरोपी और 2 सहयोगी अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

बाहर से शांत पाटीदार के अंदर है सफलता के लिये ज्वालामुखी, बचपन के कोच ने क्या कहा

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

मायावती ने बताया, कैसे आएंगे बसपा के अच्छे दिन?

तेजस्वी का नए आरक्षण कानून को लेकर नीतीश को पत्र, सरकार पर लगाया टालमटोल का आरोप

बेटी से गैंगरेप के मामले में महिला भाजपा नेता गिरफ्तार, पार्टी ने भी लिया एक्शन

अगला लेख