सहीराम का गलत काम, 7 बच्चों के पिता ने किया 10 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म

Webdunia
बुधवार, 25 नवंबर 2020 (15:18 IST)
चूरू। राजस्थान में चूरू जिले के भानीपुरा थाना क्षेत्र में 7 बच्चों के पिता द्वारा 10 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किए जाने की सनसनीखेज घटना उजागर हुई है।
 
थाना प्रभारी मलकीतसिंह ने बुधवार को बताया कि पीड़ित बालिका के पिता ने सहीराम स्वामी (40) पर दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
 
मामले के अनुसार बालिका दो-तीन दिन पहले दादी के साथ गांव पिचकराई ताल से लगभग 5 किमी दूर एक ढाणी में रहने वाली मौसी के पास गई थी। दादी उसे मौसी के यहां छोड़कर वापस आ गई।
 
सोमवार शाम को मौसी के यहां खेत में काम करने वाला सहीराम स्वामी ऊंट गाड़ा लेकर पिचकराई ताल जाने लगा तो मौसी ने बालिका को घर छोड़ देने के लिए उसके साथ भेज दिया। आरोप है कि रास्ते में सहीराम ने सूनी जगह पर बालिका से दुष्कर्म किया। बाद में उसके घर के पास छोड़कर वह फरार हो गया।
 
उन्होंने बताया कि बालिका ने घर आने पर मां को रास्ते में सहीराम द्वारा की गई हरकत के बारे में बताया। मंगलवार को मां ने रिश्तेदारों को इकट्ठा किया, जिसके बाद वे बालिका को लेकर थाने पहुंचे। पीड़ित बालिका का मेडिकल चेकअप करवा लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी सहीराम की 5 पुत्रियां और 2 पुत्र हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख