Biodata Maker

शादी का झांसा देकर टीवी अभिनेत्री से बलात्कार

Webdunia
गुरुवार, 20 सितम्बर 2018 (16:20 IST)
अलवर। टीवी सीरियल में कार्यरत एक अभिनेत्री ने राजस्थान के एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला पुलिस में दर्ज कराया है।
 
सीरियल अभिनेत्री ने राजस्थान के अलवर जिले के नीमराना थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसके फेसबुक दोस्त द्वारा अलग-अलग होटलों में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया।
 
अभिनेत्री ने हाईवे के होटल ग्रांड तारा और रमाडा में 4 में 5 अगस्त की रात को हुई यौन शोषण की घटनाओं को लेकर मुंबई के ओशिवारा अंधेरी पुलिस थाने में शिकायत दी थी जहां से मिली जीरो एफआईआर के आधार पर नीमराना थाना में मामला दर्ज किया गया।
 
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह 4 अगस्त को दिल्ली एयरपोर्ट से फेसबुक दोस्त सौरभ के साथ 12:15 बजे नीमराना फोर्ट पहंची यहां कमरा नहीं मिलने पर राष्ट्रीय राजमार्ग 8 के ग्रैंड तारा होटल पहुंचे। जहा पीड़िता के साथ आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
 
पीड़िता के अनुसार आरोपी ने कहा कि वह उससे प्यार करता है और जल्द ही शादी कर लेगा। इसके चलते वह ज्यादा विरोध नहीं कर पाई। इसके बाद 5 अगस्त को आरोपी उसे शाहजहांपुर स्थित रमाडा होटल ले गया यहां रात को उसकी इच्छा के बगैर उसके साथ पुनः दुष्कर्म किया।
 
पीड़िता के अनुसार आरोपी सौरव से उसका परिचय पहली बार 2014 में कॉलेज की पढ़ाई के दौरान हुआ। इसके बाद से संपर्क नहीं हुआ। वर्ष 2018 में पुणे फेसबुक के माध्यम से वह पुन उसके संपर्क में आया । इस दौरान उनकी फेसबुक और वाट्सअप पर वीडियो कॉलिंग के जरिए बातें होने लगी। दोनों के बीच बात बड़ी तो सौरव ने कहा कि जल्दी ही शादी कर लेंगे और परिवार से मिलाऊंगा।
 
इसके बाद परिवार से मिलने के नाम पर आरोपी ने उसे दिल्ली बुलाया और फिर यहां से घूमने के लिए गुरुग्राम और नीमराना ले आया। इस दौरान कई बार दुष्कर्म किया। शादी का भरोसा होने के चलते वह विरोध नहीं कर सकी।
 
पीड़िता के अनुसार आरोपी सौरव अपनी मौसेरी बहन और उसके दोस्त के साथ अभिनेत्री को नीमराना लेकर पहुंचा यहां बहन और उसका दोस्त एक कमरे में रुके तथा दूसरे कमरे में सौरव और वह रुकी। घटना के बाद आरोपी उसे दिल्ली में अपने भाई के घर ले गया और वहां भाभी सहित परिवार के कई लोगों से मिलवाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में उबाल, US कांसुलेट पर हमला; PoK में प्रदर्शन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध, भारत में तेल, सोने-चांदी और शेयर बाजार पर पड़ेगा असर

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, ट्रंप- ने कहा इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्ति की मौत

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

मध्यप्रदेश में होली का 'डबल' जश्न, 3 और 4 मार्च को रहेगा अवकाश, सरकार ने जारी किया आदेश

अमेरिका-इसराइल हमले के बीच आज होगी CCS की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे अध्‍यक्षता, इन मुद्दों पर हो सकती चर्चा

पुंछ में फिर मंडराया पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ा

अगला लेख