Hanuman Chalisa

स्मृति ईरानी ने ऐसा क्या कर डाला कि आशा भोसले भी उनकी दीवानी हो गईं?

Webdunia
शुक्रवार, 31 मई 2019 (20:00 IST)
मुंबई। जानी-मानी गायिका आशा भोसले ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के बाद राष्ट्रपति भवन में अचानक बढ़ी भीड़ से बाहर निकालने में मदद करने के लिए शुक्रवार को नवनियुक्त केंद्रीय कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी का शुक्रिया अदा किया।
 
आशा (85) ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के बाद वे काफी भीड़ में फंस गई थीं तभी स्मृति ने भीड़ में उन्हें देखा और बाहर निकालने में उनकी मदद की।
 
स्मृति के साथ अपनी तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए आशा ने लिखा कि पीएम के शपथ ग्रहण समारोह के बाद मैं भारी भीड़ में फंस गई थी। किसी ने मेरी मदद की कोशिश नहीं की, लेकिन स्मृति ईरानी ने मेरी तकलीफ देखी और सुनिश्चित किया कि मैं घर तक सुरक्षित पहुंच जाऊं। वे लोगों की देखभाल करती हैं इसलिए जीतती हैं।
 
गौरतलब है कि स्मृति ने हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में अमेठी सीट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हराया है। आशा के ट्वीट के जवाब में स्मृति ईरानी ने 'नमस्ते' वाला प्रतीक चिह्न ट्वीट किया। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में भी कैबिनेट मंत्री बनाई गईं स्मृति को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और कपड़ा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

यूएई के बराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट पर बड़ा ड्रोन हमला, भारत ने जताई गहरी चिंता

सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी आग: धू-धू कर जली बोगी, यात्रियों में मची चीख-पुकार!

Top News : यूएई के न्यूक्लियर प्लांट पर बड़ा हमला, स्वीडन से नार्वे जाएंगे पीएम मोदी

वीडी सतीशन आज लेंगे केरल CM पद की शपथ, राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

अगला लेख