Hanuman Chalisa

अमेजन से खरीदा 1.86 लाख का मोबाइल, पार्सल खोलते ही उड़े होश

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2025 (14:52 IST)
Online Fraud : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को ऑनलाइन मोबाइल खरीदना महंगा पड़ गया। इंजीनियर ने दावा किया उसने अमेजन से 1.86 लाख रुपए का सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 7 फोन ऑर्डर किया। इसके लिए उसने पूरा पेमेंट भी किया। जैसे ही उसने फोन का डिब्बा खोला उसमें मोबाइल की जगह टाइल का टुकड़ा निकला।
 
इंजीनियर ने तुंरत नेशनल साइबरक्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर इस मामले की शिकायत की। इसके बाद वे कुमारस्वामी लेआउट पुलिस स्टेशन पहुंचे और औपचारिक एफआईआर दर्ज करवाई।
 
पुलिस ने बताया कि प्रेमानंद नामक एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने दावा किया है कि उसे 1.86 लाख रुपए में ऑनलाइन ऑर्डर करने के बाद डिलीवर हुए सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 7 स्मार्टफोन के बॉक्स में टाइल का एक टुकड़ा मिला। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) (धोखाधड़ी) और 319 (छद्मवेश धारण करके धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66डी (कंप्यूटर संसाधनों का उपयोग करके छद्मवेश धारण करके धोखाधड़ी) के तहत FIR दर्ज की।
 
शिकायत में कहा गया है कि प्रेमानंद ने 14 अक्टूबर को एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से फोन ऑर्डर किया और अपने क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन भुगतान किया। पैकेज 19 अक्टूबर को शाम करीब 4.16 बजे डिलीवर हुआ। उन्होंने पार्सल खोलते समय एक वीडियो रिकॉर्ड किया और यह देखकर हैरान रह गए कि अंदर हाई-एंड स्मार्टफोन की जगह केवल सफेद टाइल का एक चौकोर टुकड़ा था।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

Gautam Adani को बड़ी राहत, अमेरिका ने सभी आपराधिक आरोप हटाए, न्यूयॉर्क का चर्चित केस खत्म

पालघर में कंटेनर और ट्रक की टक्कर में 13 बारातियों की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल

ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, ट्रंप ने बुलाई सुरक्षा बैठक, सैन्य कार्रवाई की चेतावनी से बढ़ा तनाव

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया से की सीरीज बराबर, 6-3 से जीता अंतिम मैच

Premanand Maharaj : प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद

अगला लेख