Hanuman Chalisa

चिन्मयानंद केस : पीड़िता ने गिरफ्तारी नहीं होने पर दी आत्महत्या की धमकी

Webdunia
गुरुवार, 19 सितम्बर 2019 (08:04 IST)
शाहजहांपुर। स्वामी चिन्मयानंद पर शोषण का आरोप लगाने वाली छात्रा ने चिन्मयानंद गिरफ्तार न होने की स्थिति में आत्महत्या करने की धमकी दी है। वह प्रयागराज गई और उसके परिजनों ने जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर वकीलों से सलाह-मशविरा भी लिया। उधर चिन्मयानंद मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती है।
ALSO READ: शाहजहांपुर : मुमुक्षु आश्रम पर चिन्मयानंद के 'एकाधिकार' की कहानी
छात्रा ने एक टीवी चैनल को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि चिन्मयानंद की जल्द ही गिरफ्तारी न होने की स्थिति में वह केरोसिन डालकर आत्महत्या कर लेगी। इस पर एसआईटी चीफ आईजी नवीन अरोड़ा ने कहा कि किसी की भावनाओं के अनुरूप जांच-पड़ताल नहीं होती, तथ्‍यों के आधार पर होती है। उन्होंने सभी पक्षों से संयम की अपेक्षा की।
ALSO READ: चिन्मयानंद मामला : छात्रा के दोस्तों से SIT ने की पूछताछ, पिता ने कहा- सोशल मीडिया में कैसे आया वीडियो
उन्होंने आगे कहा कि सभी को एसआईटी पर भरोसा रखने की जरूरत है और इसकी जवाबदेही कोर्ट के प्रति है। हमारी पूरी कोशिश है कि इस केस में कोई भी तथ्य न छूटे। आईजी के अनुसार हाईकोर्ट में 23 तारीख को इस मामले की स्टेटस रिपोर्ट पेश की जाएगी। स्वामी चिन्मयानंद वकील के अनुसार उनकी हालत और ज्यादा खराब है और वे अस्पताल में भर्ती हैं।
 
छात्रा की तीन सहेलियों में से 2 ने एसआईटी में बयान दर्ज कराए। एक लड़की के बयान लेने के लिए एसआईटी तिलहर पहुंची।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

दुष्कर्म केस में आसाराम को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, जोधपुर जेल में किया सरेंडर

योगी सरकार की किसान हितैषी पहल, अनाज खरीद में रिकॉर्ड भुगतान से जीता भरोसा

उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

डींगरपुर हिंसा, उम्रकैद की सजा पाए 6 दोषियों की अपील हाईकोर्ट में खारिज कराने के लिए पुलिस करेगी मजबूत पैरवी

गर्मी को लेकर UN ने दी चेतावनी, अगले 5 साल और भी होंगे गर्म, टूटेंगे तापमान के रिकॉर्ड

अगला लेख