Hanuman Chalisa

महंगी पड़ी तेज प्रताप संग होली, सुरक्षा गार्ड को मिली सजा, कटा स्कूटर मालिक का चालान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 16 मार्च 2025 (14:59 IST)
Tej Pratap security guard : राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव के सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात एक कांस्टेबल को बिहार के पूर्व मंत्री के आवास पर होली समारोह के दौरान वर्दी पहनकर नाचने के कारण रविवार को लाइन हाजिर कर दिया गया।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय द्वारा रविवार को जारी बयान के अनुसार, विधायक तेज प्रताप के सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात कांस्टेबल दीपक कुमार को वर्दी में नाचने के लिए तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है। कुमार की जगह विधायक की सुरक्षा में किसी अन्य कांस्टेबल को तैनात किया जाएगा।
 
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव शनिवार को उस समय एक नए विवाद में घिर गए जब उन्होंने एक पुलिसकर्मी को आदेश दिया कि अगर उसने ठुमका नहीं लगाया, तो उसे निलंबन का सामना करना पड़ेगा।
 
 
इस वीडियो में तेज प्रताप एक अस्थायी मंच पर रखे सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं और उनके हाथ में माइक है। वह पुलिसकर्मी से यह कहते नजर आ रहे हैं, 'ऐ सिपाही, ऐ दीपक, अभी एक गाना बजाएंगे, जिस पर तुमको ठुमका लगाना पड़ेगा। नहीं लगाओगे, तो तुमको सस्पेंड कर देंगे। बुरा न मानो होली है।'
 
वीडियो में वर्दीधारी पुलिसकर्मी तेज प्रताप की बात का खास बुरा मानता प्रतीत नहीं हो रहा, लेकिन वह ठुमका लगाने के बजाय उन्हें खुश करने के लिए अपना दाहिना हाथ हवा में लहराता दिख रहा है।
 
समारोह में तेज प्रताप ने उनके पिता द्वारा आयोजित की जाने वाली कपड़ा फाड़ होली की याद दिलाते हुए उनसे मिलने आए समर्थकों के कपड़े फाड़े। वह अपने घर के पास सड़क पर स्कूटर चलाते हुए और जोर-जोर से हैप्पी होली पलटू चाचा कहते भी दिखाई दिए। तेज प्रताप का इशारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर था, जिन्होंने राजद से दो बार गठबंधन किया और दोनों बार उसका साथ छोड़ दिया।
 
इस बीच, पटना यातायात पुलिस ने शनिवार को उस स्कूटर के मालिक पर जुर्माना लगा दिया जिस पर राजद विधायक सवार थे। उस पर हेलमेट पहने बिना वाहन चलाने, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र के बिना वाहन चलाने और वाहन का बीमा न कराने का आरोप है। वाहन के मालिक को 4,000 रुपये का चालान जारी किया गया है।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

आवारा कुत्तों के आतंक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- खतरनाक कुत्तों को मारने पर हो विचार, सार्वजनिक जगहों से तुरंत हटाएं

4 दिन में 4 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, कांग्रेस का दावा- 'महंगाई मैन अभी और वसूली करेगा'

आईजीआरएस बना जनता की आवाज, योगी सरकार में शिकायतों का तेज निस्तारण

आखिरी वक्त में रुका ईरान पर अमेरिकी हमला! ट्रंप ने सोशल मीडिया पर बताई अंदर की कहानी

ईयू में जेट फ्यूल की कमी का खतरा, उड़ानें हो सकती हैं रद्द

अगला लेख