Hanuman Chalisa

कुलगाम में आतंकवादी हमला, राजनेता गुलाम हसन लोन की मौत

सुरेश एस डुग्गर
गुरुवार, 19 अगस्त 2021 (19:33 IST)
जम्मू। कुलगाम के देवसर इलाके में आतंकियों ने अपनी पार्टी के नेता और उसके जोनल अध्यक्ष गुलाम हसन लोन के आवास पर गोलियां चला दीं। वहीं नेता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इलाके में आतंकियों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, वीरवार शाम को अपनी पार्टी के नेता गुलाम हसन लोन कुलगाम के देवसर स्थित अपने निवास स्थान के बाहर खड़े थे कि अचानक आतंकियों ने उन पर फायरिंग की। इस हमले में गुलाम हसन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां कुछ समय के उपरांत उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

इस हमले के तुरंत बाद सुरक्षाबलों और पुलिस ने आतंकियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान छेड़ दिया है। इस आतंकी हमले की अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन इस हमले में हिजबुल मुजाहिदीन का हाथ बताया जा रहा है।

इसी बीच केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अपनी पार्टी के नेता गुलाम हसन लोन पर देवदसर में आतंकियों द्वारा किए गए हमले को कायरतापूर्ण करार दिया है। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

नेशनल कॉन्‍फ्रेंस के उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कुलगाम में गुलाम हसन लोन की हत्या की खबर मिली है। मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। अल्लाह से दुआ करता हूं कि वह दिवंगत आत्मा को जन्नत नसीब करे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

लंबित राजस्व वादों में देरी पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही : योगी आदित्यनाथ

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

अगला लेख