महू में सेना की बेरछा रेंज में आग लगने से 2 जवानों की मौत, 5 गंभीर रूप से झुलसे

Webdunia
गुरुवार, 4 अप्रैल 2019 (22:32 IST)
महू/इंदौर। मध्यप्रदेश के महू में स्थित भारतीय सेना की बेरछा रेंज में गुरुवार को अचानक आग लग जाने से 2 जवानों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।
 
दिल्ली में रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी कर्नल अमन आनंद ने बताया कि महू में सेना के बेरछा रेंज में आग लगने से हमारे दो फौजियों ने अपनी जान गवां दी और पांच अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
 
उन्होंने कहा कि आग बुझाते समय इनकी जान गई है। आनंद ने बताया कि इससे ज्यादा मैं अभी कुछ नहीं कह सकता हूं। जल्द ही इसके बारे में विस्तृत जानकारी आपको उपलब्ध करा दी जाएगी।
 
वहीं महू के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) धर्मराज मीणा ने बताया कि महू छावनी के पास स्थित सेना की बेरछा फायरिंग रेंज में युद्ध कौशल के अभ्यास के दौरान हादसे में दो जवानों की मौत हो गई। इनके शव पोस्टमॉर्टम के लिये महू के मध्यभारत अस्पताल लाए गए हैं। एएसपी ने कहा कि अभी पुलिस के सामने स्पष्ट नहीं हो सका है कि सेना की फायरिंग रेंज में हादसा किस तरह हुआ?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्रंप पुतिन की बातचीत, क्या हो पाएगा रूस और यूक्रेन में सीजफायर, क्या निकला नतीजा

Pakistan को झूठ फैलाने पर भारत ने लगाई लताड़, कहा- खाली करे भारतीय क्षेत्र, पढ़िए क्या है पूरा मामला

Israel Gaza Airstrike : सीजफायर के बाद भी इजराइल ने गाजा में मचाई भीषण तबाही

GOLD : 91000 के पार पहुंचा सोना, क्यों बढ़ रहे हैं दाम, क्या 1 लाख तक पहुंच सकती है कीमत

WhatsApp में ऑन कर लेंगे यह सेटिंग तो कभी नहीं होगा Hack

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर में रंगपंचमी की गेर में दर्दनाक हादसा, ट्रेक्टर ने ली युवक की जान

LIVE: इंदौर में रंगपंचमी की गेर में दर्दनाक हादसा, ट्रेक्टर ने ली युवक की जान

नागपुर हिंसा : दंगाइयों की भीड़ ने महिला कांस्टेबल से की छेड़छाड़, निर्वस्त्र करने की कोशिश की

संसद में बोले निशिकांत दुबे, पर्दे के पीछे से मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है कांग्रेस

धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स, पीएम मोदी बोले पृथ्वी ने आपको याद किया

अगला लेख