Uttarakhand के गांव में नीचे की ओर खिसक रहे घर, विशेषज्ञों ने मानव बस्ती के लिए बताया खतरा

Webdunia
शनिवार, 27 नवंबर 2021 (20:48 IST)
पिथौरागढ़ (उत्तराखंड)। जिले के धारचूला उपमंडल में दारमा घाटी का पहला गांव दार जमीन की सतह कमजोर होने के कारण धीरे-धीरे ढलान से नीचे की ओर खिसक रहा है और यह स्थिति मानव बस्ती के लिए खतरा है। जिला प्रशासन के आदेश पर गांव का सर्वेक्षण करने वाले एक भू-विज्ञानी ने यह बात कही है।
 
गांव का सर्वेक्षण करने वाले भूविज्ञानियों की टीम का नेतृत्व करने वाले प्रदीप कुमार ने शनिवार को कहा कि गांव में रहने वाले कुल 150 में से कम से कम 35 परिवारों को तुरंत स्थानांतरित करने की आवश्यकता है क्योंकि वे जिन घरों में रहते हैं वे धीरे-धीरे ढलान से नीचे खिसक रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि गांव के नीचे की ओर खिसकने का कारण भूमिगत जल निकायों के नीचे की ओर रास्ता बनाने के अलावा सोबला-टिडांग मार्ग पर चौड़ीकरण का काम है। इसके परिणामस्वरूप उस भूमि की सतह कमजोर हो रही है, जिस पर गांव स्थित है।
 
कुमार ने कहा कि लगभग 200 साल पहले भूस्खलन के चलते ये जल निकाय कई टन मलबे में दब गए थे तथा ये धीरे-धीरे नीचे की ओर जा रहे हैं जिससे मिट्टी की ऊपरी परत और भी कमजोर हो गई है।
 
उन्होंने कहा कि गांव भूस्खलन के मलबे पर स्थित है और मिट्टी पहले से ही कमजोर है, जिसके नीचे कोई कठोर चट्टान नहीं है। कुमार ने कहा कि धारचूला और मुनस्यारी उपमंडलों के करीब 200 गांव सदियों से आसपास की पहाड़ियों में भूस्खलन के बाद जमा हुए मलबे पर स्थित हैं और भूस्खलन के लिहाज से ये अत्यधिक संवेदनशील हैं।
 
दार गांव की प्रधान सविता देवी ने गांव के कुछ घरों के नीचे की तरफ खिसकने की शिकायत प्रशासन को पत्र लिखकर की थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने प्रदीप कुमार के नेतृत्व में भूवैज्ञानिकों की एक टीम को गाँव में सर्वेक्षण के लिए भेजा था।
 
ग्राम प्रधान ने कहा कि खतरे से जुड़े इन घरों में रह रहे लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर भेजे जाने की आवश्यकता है क्योंकि विपदा किसी भी समय आ सकती है। धारचूला के एसडीएम एके शुक्ला ने कहा कि भूवैज्ञानिकों की टीम से सर्वेक्षण रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख