Biodata Maker

Weather updates : पंजाब व हरियाणा में शीतलहर जारी, आदमपुर में तापमान 1.1 डिग्री हुआ

Webdunia
सोमवार, 31 दिसंबर 2018 (23:59 IST)
चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा में सोमवार को शीतलहर जारी रही। पंजाब के आदमपुर में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अमृतसर में न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2 डिग्री कम है।
 
 
उन्होंने बताया कि गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री और लुधियाना में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटियाला में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री तथा हलवाड़ा में यह 2 डिग्री दर्ज किया गया। पठानकोट में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री और फरीदकोट में यह 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम 1.8 डिग्री दर्ज किया गया। करनाल में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नारनौल तथा रोहतक में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री दर्ज किया गया।
 
अंबाला में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री और भिवानी में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री तथा सिरसा में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हिसार, करनाल, भिवानी, सिरसा, लुधियाना, पटियाला, अमृतसर और गुरदासपुर सहित कुछ जगहों पर सोमवार सुबह कोहरे की वजह से दृश्यता क्षीण रही।
 
राजस्थान में भी कड़ाके की सर्दी, भीलवाड़ा में 2 डिग्री : जयपुर से प्राप्त समाचारों के अनुसार राजस्थान के चूरू, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, झुंझुनूं, सीकर, भरतपुर जिलों में शीतलहर का प्रकोप और कड़ाके की सर्दी के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। भीलवाड़ा में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि रविवार की रात राज्य के एकमात्र पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
उन्होंने बताया कि सीकर में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 3.5 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 3.7 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 3.9 डिग्री सेल्सियस, ऐरनपुरा रोड में 4.0 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 4.4 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली में 4.8 डिग्री सेल्सियस, डबोक (उदयपुर) में 5.2 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 5.4 डिग्री सेल्सियस और राजधानी जयपुर में 5.6 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 6.0 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 6.2 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 7.7 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 8.9 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 9.0 डिग्री सेल्सियस, फलौदी में 9.8 डिग्री सेल्सियस और बाड़मेर में 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
उन्होंने बताया कि प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस से लेकर 29 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। विभाग ने आगामी 48 घंटों के दौरान अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, झुंझुनूं, कोटा, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में शीतलहर और पाला पड़ने की आशंका जताई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

सीएम डॉ. मोहन ने उठाया बड़ा कदम, खाड़ी देशों में रह रहे एमपी के निवासियों के लिए नई दिल्ली में 24x7 कंट्रोल रूम स्थापित

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

अगला लेख