महाराष्ट्र : Cryptocurrency घोटाले में 79 लाख रुपए की ठगी, महिला को Facebook दोस्त ने बनाया शिकार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 17 मई 2025 (17:42 IST)
Cryptocurrency scam Case : महाराष्ट्र के ठाणे में 53 वर्षीय एक महिला को उसके फेसबुक 'दोस्त' ने पिछले साढ़े 4 साल में क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर 79 लाख रुपए की ठगी की। उसने फेसबुक के जरिए महिला से संपर्क साधा और उसे भारी मुनाफे का लालच देकर क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने के लिए उकसाया। ठगी का खुलासा तब हुआ जब महिला ने अपनी निवेश की गई राशि वापस लेने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।
 
पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। नवी मुंबई के खारघर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान जुबेर शमशाद खान के रूप में हुई है। उसने फेसबुक के जरिए महिला से संपर्क साधा और उसे भारी मुनाफे का लालच देकर क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने के लिए उकसाया।
ALSO READ: अमित शाह ने कहा, डार्क वेब, क्रिप्टोकरेंसी, ड्रोन देश के लिए बड़ी चुनौती
महिला मुंबई के गोरेगांव इलाके की रहने वाली है। उन्होंने अक्टूबर 2020 से मार्च 2025 के बीच विभिन्न लेन-देन में कुल 78,82,684 रुपए का निवेश किया। ठगी का खुलासा तब हुआ जब महिला ने अपनी निवेश की गई राशि वापस लेने की कोशिश की।
ALSO READ: क्रिप्टोकरेंसी मामले में ईडी द्वारा 98 करोड़ रुपये की जब्ती के बारे जानें क्या कहा राज कुन्द्रा ने
अधिकारी ने बताया, जब पीड़िता ने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने 15 मई को आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) (धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

दुनिया की शीर्ष 10 सैन्य शक्तियों में क्या है भारत और पाकिस्तान की स्थिति, जानिए किसने किसको पछाड़ा

फिर उलझे स्वामी रामदेव, दिल्ली हाईकोर्ट ने च्यवनप्राश के विज्ञापन पर लगाई रोक

दिल्ली डबल मर्डर केस में नौकर गिरफ्तार, डांट से नाराज होकर ली मां-बेटे की जान

राहुल गांधी का दावा, महाराष्‍ट्र में 3 माह में 767 किसानों ने की आत्महत्या

LIVE: बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, टीन शेड गिरने से 1 श्रद्धालु की मौत, 8 घायल

अगला लेख