Hanuman Chalisa

सिंहस्थ महाकुंभ की तारीखों की हुई घोषणा, 27 मार्च से 27 मई 2028 तक चलेगा महापर्व

WD Feature Desk
शुक्रवार, 18 जुलाई 2025 (11:39 IST)
Ujjain Simhasth 2028 : वर्ष 2028 में धार्मिक नगरी उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ की आधिकारिक तारीखों की घोषणा हो चुकी है। यह भव्य धार्मिक आयोजन 27 मार्च 2028 से शुरू होकर 27 मई 2028 तक चलेगा।
 
उज्जैन (मध्यप्रदेश) की धर्मनगरी और भगवान महाकाल की पावन नगरी एक बार फिर से विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक मेलों में से एक सिंहस्थ महाकुंभ 2028 की मेजबानी के लिए तैयार है। आधिकारिक घोषणा के अनुसार अगला सिंहस्थ महाकुंभ 27 मार्च 2028 से शुरू होकर 27 मई 2028 तक चलेगा और हर 12 वर्षों में उज्जैन में आयोजित होने वाला यह महाकुंभ 4 प्रमुख कुंभ स्थलों (हरिद्वार, प्रयागराज, नासिक और उज्जैन) में से एक है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार जब बृहस्पति सिंह राशि में प्रवेश करता है, तब उज्जैन में सिंहस्थ का आयोजन होता है।
 
सिंहस्थ महाकुंभ का आयोजन ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर होता है, जब सूर्य मेष राशि में और देवगुरु बृहस्पति सिंह राशि में प्रवेश करते हैं, तब उज्जैन में सिंहस्थ का आयोजन होता है।यह आयोजन हर 12 साल में उज्जैन में होता है और इसे सनातन धर्म के सबसे बड़े और पवित्र समागमों में से एक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सिंहस्थ कुंभ एक विशाल और आध्यात्मिक आयोजन है, जो मानवता के लिए जाना जाता है।
 
यह वह समय होगा, जब 2 महीने तक चलने वाले महाकुंभ का आयोजन उज्जैन नगरी में होगा जिसमें देश-दुनिया से करोड़ों श्रद्धालुओं के यहां आने की संभावना है। इस दौरान शिप्रा नदी के तट पर विशेष स्नान आयोजित किए जाएंगे।

यहां प्रमुख शाही (अमृत) स्नान की तारीखें भी घोषित की गई हैं, जो निम्नानुसार रहेंगी...
 
• पहला शाही स्नान: 9 अप्रैल 2028
• दूसरा शाही स्नान: 23 अप्रैल 2028
• तीसरा शाही स्नान: 8 मई 2028
 
इसके अतिरिक्त इस अवधि में कुल 7 पर्व स्नान भी प्रस्तावित हैं।
 
बता दें कि इस भव्य आयोजन को लेकर मध्यप्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन ने सिंहस्थ 2028 की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु बड़े पैमाने पर विकास कार्य और योजनाएं बनाई जा रही हैं जिनमें सड़कों का चौड़ीकरण, नई रेल लाइनें, बिजली आपूर्ति में सुधार और अस्थायी सुविधाओं का निर्माण आदि शामिल हैं। इससे पहले यह केवल एक महीने तक होता था, लेकिन 2028 में इसे सुरक्षा व सुविधाओं को ध्यान में रखकर दो महीनों तक बढ़ाया गया है, यानी 2028 में दो महीने उज्जैन सिंहस्थ महाकुंभ का आयोजन होगा।ALSO READ: महाकुंभ जैसी अभेद्य सुरक्षा में कावड़ यात्रा, 7 जिलों में 11000 कैमरों की डिजिटल सेना, भीड़ का मैप तैयार

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

घर में रात में चमगादढ़ घुसने के हैं 6 कारण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज, तुरंत बरतें ये सावधानियां

सभी देखें

धर्म संसार

राहु का कुंभ में डेरा: 31 अक्टूबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, आएगा बंपर उछाल

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

सूर्य और बुध की वृषभ राशि में युति, बुधादित्य योग से 6 राशियों को होगा फायदा

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

अगला लेख