shiv chalisa

Sawan 2024: सावन के महीने में ऐसे करें एक ही राज्य के इन दो ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, जानिए कैसे करना है प्लानिंग

2 दिन में कीजिए मध्य प्रदेश में मौजूद दो पवित्र ज्योतिर्लिंग के दर्शन

WD Feature Desk
शुक्रवार, 19 जुलाई 2024 (13:44 IST)
Sawan month pilgrimage

Sawan Somwar 2024: 22 जुलाई से सावन का पवित्र महीना शुरू होने वाला है। इस समय भगवान भोलेनाथ के ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने से विशेष पुण्य मिलता है। अगर आप भी सावन के महीने में पवित्र स्थल पर जा कर भोलेनाथ के दर्शन करना चाहते हैं, तो ये आलेख आपके लिए है।ALSO READ: सावन के महीने में रुद्राक्ष धारण करने से होता है भाग्योदय, जानिए कैसे चयन करें अपने लिए सही रुद्राक्ष

मध्य प्रदेश में मौजूद दो पवित्र ज्योतिर्लिंग
इस आलेख में हम आपको मध्य प्रदेश में मौजूद दो पवित्र ज्योतिर्लिंग के बारे में बता रहें हैं। सावन में आप एक की यात्रा के दौरान इन दो पवित्र ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश में स्थित दो पवित्र ज्योतिर्लिंग के बारे में। ये हैं उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और ओंकारेश्वर स्थित ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग के बारे में।  

कैसे पहुंचें और कहां ठहरें
अगर आप दिल्ली से हैं या किसी दूसरे राज्य से हैं, तो आपको सबसे पहले उज्जैन जाने के लिए ट्रेन का टिकट बुक करना होगा। उज्जैन रेलवे स्टेशन और महाकाल मंदिर के आस-पास आपको ठहरने के लिए कई सारे होटल मिल जाएंगे।ALSO READ: श्रावण में पहनें इतने मनकों वाला रुद्राक्ष, जानिए क्या हैं रुद्राक्ष धारण करने के लाभ

उज्जैन में कैसे करें महाकाल के दर्शन:
आप पहले दिन सुबह जल्दी महाकाल दर्शन के लिए निकल जाएं। उज्जैन में  आप पूरे दिन की टेक्सी किराए पर ले सकते है। महाकाल मंदिर में दर्शन के बाद आप महाकाल लोक भी विजिट कर सकते हैं। महाकालेश्वर मंदिर के आसपास भैरवनाथ मंदिर, हरसिद्धि माता मंदिर, खजराना गणेश जैसी जगहों पर भी दर्शन के लिए जा सकते हैं।

कैसे जाएं ओंकारेश्वर:
दूसरे दिन आप सुबह 5:00 जल्दी उठकर अपने होटल के आसपास मौजूद टूर्स एंड ट्रेवल्स पर जाकर ओंकारेश्वर के लिए कैब बुक कर सकते हैं। यह कैब आपको ओंकारेश्वर मंदिर तक लेकर जाएगी और फिर वहां से वापस उज्जैन भी लेकर आएगी। आप दूसरे दिन शाम तक उज्जैन से अपने घर जाने के लिए टिकट करवा सकते हैं।

ओंकारेश्वर में इन जगहों पर भी जाएं
इसके अलावा ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में स्नान करने के बाद नगर घाट, गोविंदा भगवतपाद गुफा, केदारेश्वर मंदिर जैसी जगहों पर भी जा सकते हैं।  सावन के महीने में इन सभी पवित्र स्थल पर जाकर आप दर्शन कर सकते हैं।ALSO READ: Sawan Rudrabhishek 2024: ऐसे करेंगें रुद्राभिषेक तो मिलेगा पूजा का पूरा लाभ। जानिए सावन में रुद्राभिषेक की विधि और ज़रूरी पूजन सामग्री

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Holi puja remedies 2026: होलिका दहन के दिन करें मात्र 5 उपाय, संपूर्ण वर्ष रहेगा शुभ

कब तक पीएम रहेंगे नरेंद्र मोदी? इस भविष्यवाणी ने उड़ाई सबकी नींद, जानें वो 3 बड़ी बातें

होली पर गुलाल गोटा की परंपरा कहां से आई? मुस्लिम कारीगरों से क्या है इसका रिश्ता

चंद्र ग्रहण के दिन भारत में कहां-कहां दिखेगा ग्रहण? जानिए पूरी लिस्ट

काशी में होली की अनोखी शुरुआत: मसान होली सहित जानिए 5 चौंकाने वाली परंपराएं

सभी देखें

धर्म संसार

05 March Birthday: आपको 5 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 5 मार्च 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (04 मार्च, 2026)

साल 2026 का अगला चंद्र ग्रहण कब होगा?

Israel iran war: ब्लड मून के बाद रौद्र संवत्सर, नरसंहार का साल होगा शुरू, 5 घटनाओं को रोकना मुश्किल

अगला लेख