क्या आप राष्ट्रीय निर्माण में योगदान कर रहें हैं? इन 9 बातों को अपनाकर बढ़ाएं देश का मान

Webdunia
हम सभी नए साल के रिसोल्यूशन बनाने का तो सोचते हैं लेकिन क्या आपने कभी इंडिपेंडेंस डे और रिपब्लिक डे पर देश के लिए कुछ करने का सोचा है? आपको लगता होगा आप अकेले क्या कर सकते हैं, लेकिन सच तो यह है कि आपमें से हर एक अगर कुछ बेसिक बातों को आदत में शामिल कर लें तो राष्ट्र निर्माण में बेहतरीन योगदान दे सकता है। आइए आपको कुछ छोटी-छोटी ज़रूरी बातें बताती हूं जिससे आप भी अपने देश का मान बढ़ा सकते है।
 
1.जब आप अपने देश से बाहर विदेश यात्रा पर जाते हैं, तब आप अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहें होते हैं। विदेशी आपके व्यवहार से आपके देश की सभ्यता और संस्कार का आकलन करेंगे। उस समय आप एक जिम्मेदार भारतीय रहते हुए ऐसी कोई हरकत न करें जिससे आपके देश का सर झुके।
 
2.जब कोई विदेशी हमारे देश में आता है तो कभी उनके साथ दुर्व्यवहार न करें। उसकी हर संभव सहायता करें, जिससे वो हमारे देश से अच्छी यादें ले जा सके। हमेशा याद रखें हम भारतीयों की विचारधारा है- अतिथी देवो भव: अपने स्वागत सत्कार से विदेशियों को इस बात का एहसास करा दीजिये।
 
3.जहां तक संभव हो भारत में बनाए प्रोडक्ट्स का यूज़ करें, जिससे खर्च हुआ पैसा हमारे देश में ही रहे और देश के लोगों को काम मिलता रहे। इसलिए "गो फॉर देसी" प्रोडक्ट्स।
 
4.आपका देश भी तो आपका घर ही है, इसलिए कूड़ा कचरा यहां-वहां न फेंके और पर्यावरण को प्रदूषित ना करें।
 
5.ट्रैफिक व अन्य क़ानूनी नियमों का पालन करें।
 
6.अपने घर और बाहर, हर महिला और बड़े बुजुर्गों को सम्मान दे।
 
7.अपनी संस्कृति और परंपरा को जीवित रखें, अपनी मातृभाषा के अलावा, अपनी राज्य की भाषा भी सीखें। विदेशी भाषा सीखना अच्छा है, लेकिन हमारी स्वदेशी भाषाओं को भी बोलें, जैसे हिंदी में बात करने में छोटा न महसूस करें और संस्कृत भाषा की तरह अन्य भाषाओं को विलुप्त न होने दें।
 
8.सभी परिधान पहनें लेकिन अपने पारंपरिक परिधान, साड़ी और धोती को पहनने में शर्म ना महसूस करें। उन्हें गर्व के साथ समय समय पर पहनें।
 
9.अपने राष्ट्रिय पशु, पक्षी, खेल, राष्ट्रय गान और तिरंगे का सम्मान करें। जब आप अपने देश का सम्मान करेंगे तभी दूसरे लोग आपके देश का सम्मान करेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख