Hanuman Chalisa

श्री शनि जयंती : दान, पूजा या मंत्र, जानिए शुभ फल प्राप्ति के लिए क्या करें सारा दिन

Webdunia
शनिवार, 28 मई 2022 (15:14 IST)
Shani jayanti 2022 tithi : ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को शनि जयंती मनाई जाती है। इसी दिन शनिदेव का जन्म हुआ था। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस बार 30 मई 2022 सोमवार को शनि जयंती मनाई जा रही है। आओ जानते हैं कि दान, पूजा या मंत्र, जानिए शुभ फल प्राप्ति के लिए क्या करें सारा दिन।
 
शनि मंत्र : शनि जयंती पर शनि मंदिर में बैठकर 'ॐ एं श्री श्री शनैश्चराय' का जाप करना चाहिए। या ॐ शं शनैश्चराय नम: का जाप करें।
 
शनि का दान : सरसों का तेल, काले तिल, उड़द की दाल, उड़द की बूंदी के लड्डू, काला छाता, चमड़े के जूते चप्पल, कंबल, लोहे की वस्तु आदि दान करना चाहिए। शनि जयंती के दिन व्रत के पारण के बाद किसी निर्धन व्यक्ति को भोजन कराएं। सफाईकर्मी को सिक्के दान में दें और मंदिर में तेल, उड़द और तिल का दान करें। इसके अलावा यथाशक्ति आप जो दान देना चाहे वह दें।
shani ki sade sati ke upay
शनि पूजा विधि:
1. प्रात: काल उठकर नित्यकर्म से निवृत्त होकर पूजा स्थान की सफाई करें।
 
2. किसी लकड़ी के पाट पर काला या लाल वस्त्र लेकर बिछाएं और उस पर शनिदेव की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।
 
3. अब शनिदेव की मूर्ति या तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित करें।
 
4. अब शनिदेव की मूर्ति या तस्वीर पर तेल, फूल माला और प्रसाद अर्पित करें। फिर उनके चरणों  में काली उड़द और तिल चढ़ाएं। पंचोपचार या षोडोपचार पूजा करें।
 
5. इसके शनि चालीसा का पाठ करें और व्रत का संकल्प लें।
 
6. इसके बाद शनिदेव की आरती उतारें और प्रसाद का वितरण करें। शाम को भी चालीसा पढ़ें और आरती करें।
 
पूजन के शुभ मुहूर्त : 
1. अमावस्या तिथि 29 मई रविवार को दोपहर 2 बजकर 54 मिनट से प्रारंभ होकर 30 मई सोमवार को शाम 4 बजकर 59 मिनट पर समाप्त होगी।
 
2. अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:28 से 12:23 तक।
 
3. विजय मुहूर्त : दोपहर 02:12 से 03:06 तक।
 
4. निशिता मुहूर्त : 11:35 से 12:16 तक।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बुध की उल्टी चाल शुरू: 29 जून से इन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान?

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सौर आषाढ़ मास 2026: जानिए इसका धार्मिक महत्व और विशेष परंपराएं

मंगल का शुक्र की राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

सभी देखें

धर्म संसार

Ashadha Month 2026: आषाढ़ माह प्रारंभ 2026: जानिए इस माह का महत्व और क्या करें, क्या नहीं करें?

अमरनाथ यात्रा 2026: निकलने से पहले जरूर कर लें ये 5 जरूरी तैयारियां, तभी रहेगा सफर सुरक्षित

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जरूर करें ये 3 उपाय

Batuk Bhairav Jayanti 2026: बटुक भैरव जयंती पर क्यों की जाती है कुत्ते की सेवा? जानें धार्मिक महत्व

Vakri Budh Effect: बुध की कर्क राशि में वक्री चाल, इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

अगला लेख